शहर में हेलमेट से ज्यादा अब मास्क लगाने लगे वाहन चालक; शहर में बढ़ रहा कोरोना का खतरा

बुधवार की दोपहर मास्क चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस प्रशासन को मशक्कत करनी पड़ी। काफी देर समय गुजारने के बाद भी चार पांच लोग ही बगैर मास्क के पकड़े गए। अब तो मास्क लगाकर ही लोग शहर में निकल रहे हैं।

By Atul SinghEdited By: Publish:Wed, 21 Apr 2021 05:54 PM (IST) Updated:Wed, 21 Apr 2021 07:35 PM (IST)
शहर में हेलमेट से ज्यादा अब मास्क लगाने लगे वाहन चालक; शहर में बढ़ रहा कोरोना का खतरा
बुधवार की दोपहर मास्क चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस प्रशासन को मशक्कत करनी पड़ी। (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर)

धनबाद, जेएनएन : बुधवार की दोपहर मास्क चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस प्रशासन को मशक्कत करनी पड़ी। काफी देर समय गुजारने के बाद भी चार पांच लोग ही बगैर मास्क के पकड़े गए। अब तो मास्क लगाकर ही लोग शहर में निकल रहे हैं।

मौत का डर हर किसी को है, उसमें भी ऐसी मौत जिसे देखकर रोंगटे खड़े हो जाए।  स्वस्थ व्यक्ति जिसे अचानक सांस लेने में तकलीफ होती और दम टूट जाता है।इन दिनों कोरोना से इसी तरह की मौत अधिक हो रही है। आम लोग भी अब इस बात को समझ लिए है कि अगर मस्क नहीं लगाया तो करोना किसी को अपने आगोश में ले सकता है। यही डर शहर में घूमने वाले वाहन चालकों को भी अब  हो चुका है।

यही वजह है कि काफी कम दिनों के अभियान में 100 में से 90 -95 लोग मास्क लगाकर घूमने लगे हैं। पुलिस भी इसे कोरोना का डर कहती है। वर्तमान स्थिति है कि लोग हेलमेट हो ना हो लेकिन मास्क जरूर पहनकर निकल रहे हैं। जबकि वर्षों से पुलिस हेलमेट के लिए लगातार अभियान चलाती रही। फिर भी लोगों में कोई खास सुधार नहीं देखा गया।

अक्सर वाहन चालक बगैर हेलमेट के पकड़े जाते और जुर्माना देने के दोबारा गलती करते थे। बुधवार की दोपहर पुलिस प्रशासन ने मास्क चेकिंग अभियान  में सिटी सेंटर के पास महज 2 लोग ऐसे दिखे जो मास्क नहीं लगाए थे। प्रशासन उन दोनों को बस में बैठाकर जैप तीन गोविंदपुर ले गए। पूरा बस खाली था।  पिछले दो-तीन दिनों में बगैर मास्क के पकड़े जाने वाले का आंकड़ा पहले से काफी कम हो गया है। मंगलवार को सुबह से शाम तक पूरे जिले में सघन मास्क चेकिंग अभियान चलाया गया तो 106 व्यक्ति ही बगैर मास्क के पकड़े गए थे।

chat bot
आपका साथी