कोरोना से धैया लाहबनी में महिला की हुई मौत, फिर भी शून्य थे आकड़े

धनबाद धैया लाहबनी की एक महिला की बुधवार की रात साढ़े दस बजे के करीब कोरोना से मौत हो गई। मृतका कविता देवी कोरोना पॉजिटिव थी। उसका इलाज असर्फी अस्पताल में चल रहा था। महिला को सांस लेने में परेशानी हो रही थी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 22 May 2021 05:21 AM (IST) Updated:Sat, 22 May 2021 05:21 AM (IST)
कोरोना से धैया लाहबनी में महिला की हुई मौत, फिर भी शून्य थे आकड़े
कोरोना से धैया लाहबनी में महिला की हुई मौत, फिर भी शून्य थे आकड़े

धनबाद : धैया लाहबनी की एक महिला की बुधवार की रात साढ़े दस बजे के करीब कोरोना से मौत हो गई। मृतका कविता देवी कोरोना पॉजिटिव थी। उसका इलाज असर्फी अस्पताल में चल रहा था। महिला को सांस लेने में परेशानी हो रही थी। तीन दिनों से वेंटिलेटर पर थी। मृतक के परिजनों के आग्रह पर कविता देवी के शव को अस्पताल प्रबंधन ने बलियापुर श्मशान घाट भिजवा दिया। मुहल्ले के करीब चार-पांच लोग बलियापुर श्मशान घाट पहुंचे और शव का अंतिम संस्कार किया। महत्वपूर्ण बात ये है कि बुधवार को भी शहर में कोरोना से मौत हुई, लेकिन प्रशासन के पास बुधवार को कोरोना से मौत का आकड़ा शून्य था।

ऐसे में सवाल उठता है कि कुछ प्राइवेट अस्पताल जहां कोरोना मरीज भर्ती हो रहे हैं, अगर वहां इलाज के दौरान किसी संक्रमित की मौत हो रही है, तो उसकी सूचना प्रशासन तक पहुंच रही है या नहीं। ऐसे भी लाहबनी धैया तीन लोगों की रिपोर्ट करना पॉजिटिव आने की बात चर्चा का विषय बना हुआ है। इसमें एक को स्वास्थ्य विभाग में इलाज के लिए अस्पताल ले गई है। वहीं दो लोग अभी भी होम आइसोलेट हैं। सांस लेने में तकलीफ से सेवानिवृत्त कर्मी की मौत

संस, सिदरी : सिदरी खाद कारखाना के सेवानिवृत्त कर्मी 72 वर्षीय एचएन सिंह की मौत इलाज के दौरान धनबाद के निजी नर्सिंग होम में हो गई। स्वजनों ने बताया कि एचएन सिंह उच्च रक्तचाप, शुगर आदि रोगों से पीड़ित थे। अचानक सांस लेने में तकलीफ होने के बाद उन्हें नर्सिंग होम में भर्ती किया गया था। उनके निधन पर भाजपा के अरविदर पाठक, दिनेश सिंह, राकेश तिवारी, कांग्रेस के विदेशी सिंह, रास बिहारी सिंह, बृजेश सिंह, कामेश्वर सिंह ने शोक व्यक्त किया है।

chat bot
आपका साथी