जिले में मिले 60 मरीज, इनमें चार भूली ओपी के जवान

धनबाद कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ रहा है। गुरुवार को वायरस से संक्रमित 60 मरीज पाए गए। एक दर्जन के आसपास पुलिस के जवान हैं। भूली ओपी के चार जवान संक्रमित मिले हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Aug 2020 03:45 AM (IST) Updated:Fri, 14 Aug 2020 06:18 AM (IST)
जिले में मिले 60 मरीज, इनमें चार भूली ओपी के जवान
जिले में मिले 60 मरीज, इनमें चार भूली ओपी के जवान

धनबाद : कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ रहा है। गुरुवार को वायरस से संक्रमित 60 मरीज पाए गए। एक दर्जन के आसपास पुलिस के जवान हैं। भूली ओपी के चार जवान संक्रमित मिले हैं। ओपी प्रभारी की दूसरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उनकी एक महिला रिश्तेदार भी संक्रमित हैं। बरवाअड्डा थाना की एक महिला जवान संक्रमित है।

कतरास थाने का भी एक जवान संक्रमित हुआ। बरारी पुटकी की एक महिला और झरिया के 35 वर्षीय युवक के शव भी संक्रमित पाए गए हैं। जिले में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 1500 से अधिक हो गई है। एक्टिव केस की संख्या 400 के आसपास है। भूली में मिले नौ मरीज भूली में नौ लोग संक्रमित पाए गए। इसमें भूली ओपी के चार जवान शामिल हैं। भूली ओपी प्रभारी की दोबारा जांच भी पॉजिटिव आई। इसके अलावा शेष चार आम नागरिक हैं। यहां मिले मरीज धनबाद में 35 : बैंक मोड़ एक, शास्त्री नगर एक, रेलवे हॉस्पिटल एक, आजाद नगर एक, न्यू बिशनपुर एक, विनोद नगर एक, पुलिस लाइन एक, भूली नौ, पीएमसीएच धनबाद दो, पुटकी एक, कार्मिक नगर धनबाद खास दो, अनुग्रह नगर एक, बरवाअड्डा थाना एक, लाल बंगला हरिजन टोला एक, करकेंद एक, बारामुडी एक, मूनीडीह एक, कोयला नगर पांच, मनाइटांड़ एक, तेतुलमारी एक। झरिया में तीन:

डिगवाडीह एक, लक्ष्मीनिया मोड़ एक, लोदना मोड़ एक। बाघमारा में 14 : कतरासगढ़ एक, राजगंज एक, रथटांड़ बाघमारा एक, कतरास एक, मुराईडीह एक, अंगारपथरा एक, झुमरा बस्ती एक, भुरुंगिया तीन, महेशपुर मधुबन एक, भगत मोहल्ला कतरास एक, माटीगड़ा बाघमारा एक, केसलपुर कतरास एक। इसके अलावा गोविंदपुर में एक व अन्य स्थानों से सात मरीज मिले हैं। सीआइएसएफ की महिला जवान सहित तीन संक्रमित कोयला नगर क्षेत्र में पांच संक्रमित मरीज पाए गए। इसमें तीन सीआइएसएफ के जवान है। एक महिला जवान भी है। इस बल के अब तक दो दर्जन से अधिक जवान संक्रमित हो चुके हैं। मुनीडीह में फिर मिला एक पॉजिटिव पुटकी के मूनीडीह फिर एक संक्रमित मजदूर पाया गया। यहां से 70 से अधिक बीसीसीएल व इंदु प्रोजेक्ट के अफसर और कर्मी संक्रमित मिले हैं। आसपास के लोग भी संक्रमित हुए हैं।

बॉक्स डायलिसिस कराकर घर चला गया, निकल आ पॉजिटिव धनबाद : कोरोना काल में पीएमसीएच की लापरवाही लगातार उजागर हो रही है। निरसा के एक 50 वर्षीय व्यक्ति डायलिसिस कराने पीएमसीएच पहुंचे। इसके बाद घर चले गए। अब उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बुधवार को अधेड़ को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया था। गंभीर अवस्था में डायलिसिस कराया गया। स्थिति ठीक होने के बाद डॉक्टरों ने उसे डिस्चार्ज कर दिया। रात में उसकी पॉजिटिव रिपोर्ट आ गई है। रिपोर्ट आने से पहले ही उनको घर भेजे जाने से उनके परिजनों व अन्य में संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। दो शव की रिपोर्ट पॉजिटिव पुटकी की एक महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उसकी मौत के बाद कोरोना जांच कराई गई। देर शाम रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया है। झरिया के एक युवक की रिपोर्ट भी उसकी मौत के बाद पॉजिटिव आई है। उसने खुदकुशी की थी। दोनों के शव को प्रशासन ने जब्त किया है।

chat bot
आपका साथी