Jagarnath Mahto: कोरोना संक्रमित झारखंंड के शिक्षा मंत्री की स्थिति गंभीर, रिम्स में हाई फ्लो ऑक्सीजन सपोर्ट पर

कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद शिक्षा मंत्री को सोमवार सुबह बोकारो के भंडारडीह स्थित उनके आवास से बेहतर इलाज के लिए रांची भेजा गया। 1205 बजे उन्हें एम्बुलेंस लेकर रिम्स के कोविड वार्ड पहुंचा। आइसीयू में उनका इलाज चल रहा है।

By MritunjayEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 03:02 PM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 03:02 PM (IST)
Jagarnath Mahto: कोरोना संक्रमित झारखंंड के शिक्षा मंत्री की स्थिति गंभीर, रिम्स में हाई फ्लो ऑक्सीजन सपोर्ट पर
झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो कोरोना संक्रमित हो गए हैं। रिम्स में इलाज चल रहा है।

रांची, जेएनएन। झारखंड सरकार के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही उन्हें बेहतर इलाज के लिए रिम्स के कोविड वार्ड में भर्ती किया गया है। रिम्स के चिकित्सकों के अनुसार, उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही थी, जिस वजह से उन्हें आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया है। डॉ प्रदीप भट्टाचार्य के देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। कोविड टास्क फोर्स के सदस्य डॉ निशीथ एक्का ने बताया कि उनकी स्थिति गंभीर हो चुकी है। ऑक्सीजन सेचुरेशन लेवल 73 पर पहुंच चुका है। हाई फ्लो ऑक्सीजन सपोर्ट पर उन्हें रखा गया है। हालांकि रिम्स के चिकित्सक लगातार उनके स्वास्थ्य पर नजर रखे हुए हैं। सीनियर डॉक्टरों की तैनाती भी की गई है। स्थिति में थोड़ी सुधार होने के बाद उनका एचआर सिटी स्कैन कराया जाएगा।

दो साल पहले पड़ चुका दिल का दाैरा

कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद शिक्षा मंत्री को सोमवार सुबह बोकारो के भंडारडीह स्थित उनके आवास से बेहतर इलाज के लिए रांची भेजा गया। 12:05 बजे उन्हें एम्बुलेंस लेकर रिम्स के कोविड वार्ड पहुंचा। टास्क फोर्स के सदस्य, वरीय चिकित्सक समेत अन्य नर्सिंग स्टाफ की देखरेख में उन्हें उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया।  महतो ह्रदय रोग के मरीज हैं। इसलिए विशेष नजर रखी जा रही है। वर्ष 2018 में उन्‍हें दिल का दौरा पड़ने पर मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके पहले उनकी एक बार एंजियोप्लास्टी हो चुकी है।

बोकारो के सिविल सर्जन ने की मंत्री के कोरोना होने की पुष्टि

बोकारो के  सि‍व‍िल सर्जन डॉ: एके पाठक  ने सोमवार सुबह मंत्री के कोरोना पॉज‍िट‍िव होने की पुष्‍ट‍ि‍ की। मंत्री ने सुबह सांस लेने में शिकायत की। इसके बाद उन्हें रांची रिम्स भेज दिया गया। महतो गिरिडीह जिले के डुमरी विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। वे झामुमो के विधायक हैं।

chat bot
आपका साथी