Indian Railways News: कोरोना पॉजिटिव कर्मचारियों को एक महीने की विशेष छुट्टी, इस तारीख से लागू होगा आदेश

Indian Railways News कोरोना की दूसरी लहर रेलवे कर्मचारियों को बुरी तरह प्रभावित कर रही है। बड़ी संख्या में रेलवे कर्मचारी संक्रमित हो रहे हैं। कई की अब तक मृत्यु भी हो चुकी है। रेलवे कर्मचारियों को छुट्टी लेकर क्वारंटाइन होना पड़ रहा है।

By MritunjayEdited By: Publish:Fri, 07 May 2021 05:49 PM (IST) Updated:Fri, 07 May 2021 05:49 PM (IST)
Indian Railways News: कोरोना पॉजिटिव कर्मचारियों को एक महीने की विशेष छुट्टी, इस तारीख से लागू होगा आदेश
रेल यात्री की स्क्रीनिंग करता रेलकर्मी ( फाइल फोटो)।

धनबाद, जेएनएन। Indian Railways News कोरोना पॉजिटिव रेलवे कर्मचारियों को एक महीने की विशेष छुट्टी मिलेगी। पूर्व मध्य रेलवे ने शुक्रवार को इससे जुड़ा आदेश जारी कर दिया। रेलवे की व्यवस्था एक अप्रैल से ही प्रभावी होगी। रेलवे के इस फैसले का रेल कर्मचायिरों के यूनियन ने स्वागत किया है। ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष डीके पांडे और मीडिया प्रभारी एनके खवास ने कहा कि यूनियन की सिफारिश पर पिछले साल विशेष छुट्टी की स्वीकृति दी गई थी। कोरोना की दूसरी लहर को देखते हुए मांग की गई थी। पूर्व मध्य रेलवे ने अब निर्णय लिया है। यह स्वागतयोग्य कदम है।

इसलिए हुआ निर्णय

कोरोना की दूसरी लहर रेलवे कर्मचारियों को बुरी तरह प्रभावित कर रही है। बड़ी संख्या में रेलवे कर्मचारी संक्रमित हो रहे हैं। कई कर्मचारियों की अब तक मृत्यु भी हो चुकी है। रेलवे में ऐसे कई मामले आए हैं जिनमें पाया गया कि संक्रमित होने पर रेलवे कर्मचारियों को छुट्टी लेकर क्वारंटाइन होना पड़ रहा है। उनके खाते में छुट्टी ना होने के कारण वेतन भी कट जा रहा है। मामले की समीक्षा के बाद पूर्व मध्य रेल के मुख्य कार्मिक अधिकारी सुरेश चंद्र श्रीवास्तव ने एक महीने की विशेष छुट्टी की स्वीकृति आदेश जारी कर दिया है।

यूनियन ने किया स्वागत

रेलवे के फैसले का ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन ने स्वागत किया है। यूनियन अध्यक्ष डीके पांडे और मीडिया प्रभारी एनके खवास ने कहा कि यूनियन की सिफारिश पर पिछले साल विशेष छुट्टी की स्वीकृति दी गई थी। इस साल अब तक इसे लागू नहीं किया गया था। यूनियन के बारंबार प्रयास के बाद जोनल मुख्यालय में धनबाद समेत सभी रेल मंडलों के लिए नई व्यवस्था लागू कर दी है। इससे कर्मचारियों को राहत मिलेगी।

chat bot
आपका साथी