Extortion In Dhanbad: शूटर अमन की एंट्री के बाद सुजीत सिन्हा गैंग में विवाद, मयंक ने धनबाद पर ठोका दावा

धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह हत्याकांड में आरोपित यूपी का शूटर अमन सिंह पर हाल के दिनों में रंगदारी के लिए धनबाद के 14 व्यवसासियों को धमकाने का आरोप लगा है। अमन फिलहाल रांची के होटवार जेल में बंद है।

By MritunjayEdited By: Publish:Sat, 16 Jan 2021 09:29 AM (IST) Updated:Sat, 16 Jan 2021 09:29 AM (IST)
Extortion In Dhanbad: शूटर अमन की एंट्री के बाद सुजीत सिन्हा गैंग में विवाद, मयंक ने धनबाद पर ठोका दावा
कोयले के खनन में आउटसोर्सिंग कंपिनयों की एंट्री के बाद रंगदारी के मामले बढ़े ( प्रतीकात्मक फोटो)।

धनबाद, जेएनएन। झारखंंड के बहुचर्चित सुजीत सिन्हा गैंग में कथित रूप में यूपी के शूटर अमन सिंह की एंट्री के बाद विवाद बढ़ गया है। पहले एक वाट्सएप मैसेज जारी कर कहा गया था कि सुजीत सिन्हा गैंग की तरफ से धनबाद में रंगदारी वसूली का फ्रेंचाइजी अमन सिंह को दिया गया है। अब सुजीत सिन्हा गैंग के मयंक सिंह ने एक बयान जारी कर कहा है कि धनबाद में गैंग संचालन का जिम्मा मुझे मिला है। अमन सिंह को गैंग से कोई मतलब नहीं है। 

धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह हत्याकांड में आरोपित यूपी का शूटर अमन सिंह पर हाल के दिनों में रंगदारी के लिए धनबाद के 14 व्यवसासियों को धमकाने का आरोप लगा है। अमन फिलहाल रांची के होटवार जेल में बंद है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अमन गैंग के 5 गुर्गों को हथियार से साथ गिरफ्तार किया है। पांचों गुर्गों के साथ धनबाद के एसएसपी अमीम विक्रांत मिंज ने पीसी कर शुक्रवार को जानकारी दी। इसके बाद सुजीत सिन्हा गैंग के मयंक सिंह की तरफ से एक वाट्सएप मैसेज जारी किया गया है। मयंक ने साफ किया है कि सुजीत सिन्हा और अमन सिंह का यह गैंग किसी भी प्रकार से रंगदारी की घटनाओं से जुड़ा हुआ नहीं है।

मयंक का बयान

मैं सुजीत सिन्हा/अमन सिंह गैंग से मयंक सिंह बोल रहा हूं। पत्रकार भाइयों को बताना चाहता हूँ कि वर्तमान में रांची जेल में बंद अमन सिंह को धनबाद में गैंग संचालन की जिम्मेवारी दी गई थी। हमलोगों का गैंग कोयला प्रक्षेत्र के अलावे किसी  व्यापारी या कारोबार से जुड़े आम लोगों या व्यवसायी से रंगदारी की मांग नहीं करता है और ना परेशान करता है। इधर कुछ दिनों से अमन सिंह का नाम कई तरह के व्यवसायों में रंगदारी की घटनाओ से जुड़ रहा है। जिसका गैंग समर्थन नहीं करता और ना इजाजत देता है। गैंग में रहकर गैंग के वसूल के इतर गैंग के गतिविधियों में कोई सम्मिलित नहीं रह सकता। गैंग का खौफ कारोबारियों में है ना कि आम लोगों में करना है। इस लिए अब अमन सिंह का गैंग से कोई सम्बंध नहीं है और अमन सिंह के द्वारा किए गए किन्ही कार्यो में गैंग का कोई सहयोग और हस्तक्षेप नहीं है। धनबाद में गैंग के संचालन का अब पूरा जिम्मा गैंग के द्वारा मुझे हो मिला है और गैंग के द्वारा किए गए किसी भी घटना की जिम्मेवारी मैं ही लूँगा और हमलोगों के द्वारा किए गए घटना के जिम्मेवार अमन सिंह नहीं होंगे।

chat bot
आपका साथी