Dhanbad Weather Report: दो द‍िनों की र‍िकार्ड तोड़ बारिश से लोग बेहाल; जान‍िए आज के मौसम का हाल...बनी रहेगी आफत या म‍िलेगी राहत

दो द‍िनों से हो रही लगातार बार‍ि‍श ने धनबाद के जनजीवन को अस्‍तव्‍यस्‍त कर द‍िया है। इसमें कईयों के कच्‍चे मकान ढह गए तो कई के घर कमर से ऊपर तक पानी समा गया। आज मौसम के साफ होने की संभावना व लोगों को बारिश से राहत म‍िल सकती है।

By Atul SinghEdited By: Publish:Fri, 01 Oct 2021 08:10 AM (IST) Updated:Fri, 01 Oct 2021 08:20 AM (IST)
Dhanbad Weather Report: दो द‍िनों की र‍िकार्ड तोड़ बारिश से लोग बेहाल; जान‍िए आज के मौसम का हाल...बनी रहेगी आफत या म‍िलेगी राहत
दो द‍िनों से हो रही लगातार बार‍िश के कारण धनबाद का जनजीवन अस्‍त व्‍यस्‍त हो गया है। (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर)

जागरण संवाददाता, धनबाद:  Dhanbad Today Weather, Bokaro Weather Today 2 दिनों से हो रही बारिश ने धनबाद में पिछले ढाई दशक का रिकार्ड ध्वस्त कर दिया। इस हफ्ते धनबाद में सामान्य से 252% ज्यादा बारिश हुई है। 2 दिन दिनों से लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। शुक्रवार दोपहर बाद बारिश से राहत मिलने की उम्मीद है। बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर की वजह से धनबाद समेत पश्चिम बंगाल और आसपास के हिस्से में बुधवार सुबह 6 बजे से ही बारिश हो रही है। गुरुवार को लो प्रेशर के झारखंड-बिहार सीमा तक पहुंच जाने की वजह से बारिश थम जाने की उम्मीद जताई गई थी।

दोपहर दो बजे के आसपास बारिश रुकने के बाद कुछ देर के लिए मौसम साफ हुआ। मौसम साफ होते ही सूर्यदेव ने भी बादलों का पर्दा हटाकर झांकने की कोशिश की। पर इस बीच एकाएक नए सिस्टम ने जन्म ले लिया। अरब सागर में बनने वाले चक्रवात के बादल टूट कर बंगाल की खाड़ी के लो प्रेशर से मिल गए। इस वजह से लो प्रेशर एक बार फिर ताकतवर हो गया और गुरुवार को भी दोपहर बाद एक बार फिर जोरदार बारिश शुरू हो गई। थोड़ी थोड़ी देर के अंतराल में पूरी रात बारिश होती रही।

शुक्रवार दोपहर तक लगातार हो रही बारिश में कमी आने और मौसम बदलने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि लो प्रेशर का प्रभाव 2 से 3 अक्टूबर तक बना रहेगा। इस दौरान बीच-बीच में बारिश होती रहेगी।

36 से 29 पर पहुंच गया धनबाद का पारा

पिछले हफ्ते धनबाद का अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री के आसपास था। उसके बाद रुक रुक कर शुरू हुई बारिश की वजह से तापमान में धीरे-धीरे कमी आने लगी। 2 दिनों से हुई लगातार बारिश की वजह से गुरुवार को धनबाद का तापमान 29 पर पहुंच गया। शुक्रवार को भी तापमान में गिरावट बने रहने की संभावना है।

chat bot
आपका साथी