देश में अभी तक संविधान को पूर्णत: लागू नहीं किया गया : पृथ्वी

झरिया संविधान निर्माता बाबा साहब डा. भीमराव आंबेडकर की 65वीं पुण्यतिथि झरिया और इसके आसपास के क्षेत्रों में मनाई गई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Dec 2021 08:24 PM (IST) Updated:Mon, 06 Dec 2021 08:24 PM (IST)
देश में अभी तक संविधान को पूर्णत: लागू नहीं किया गया : पृथ्वी
देश में अभी तक संविधान को पूर्णत: लागू नहीं किया गया : पृथ्वी

झरिया : संविधान निर्माता बाबा साहब डा. भीमराव आंबेडकर की 65वीं पुण्यतिथि झरिया और इसके आसपास के क्षेत्रों में मनाई गई। बनियाहीर मैदान झरिया से बाइक निकली रैली विभिन्न मार्गो का भ्रमण कर डिगवाडीह 12 नंबर पहुंची। महात्मा गांधी स्मारक मध्य विद्यालय प्रांगण में गणतंत्र समूह ने बाबा साहब को श्रद्धांजलि दी। मुख्य अतिथि हरियाणा के इंसाफ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पृथ्वी सिंह ने कहा कि देश में 1950 से देश में संविधान लागू हुआ, लेकिन अभी तक इसे पूर्णत: लागू नहीं किया गया है। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने पहले व नरेंद्र मोदी अब संविधान में छेड़छाड़ कर रहे हैं। विशिष्ट अतिथि बिहार के अरुण कुमार गुप्ता ने कहा कि बाबा साहब नहीं होते तो गरीब, दलित, शोषित को इंसाफ नहीं मिल पाता। इस अवसर पर नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया गया। अध्यक्षता शिव कुमार दुसाध व संचालन प्रेम बच्चन ने किया।

मौके पर सबुर गोराई, चंदन महतो, रविद्र भुइयां, रुस्तम अंसारी, प्रहलाद साव, राजेश धारी, रामानंद पासवान, कैलाश रजक, बनवारी यादव, मुन्नीलाल राम आदि थे। भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने बस्ताकोला में डा. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। कहा कि शहर में लगे बाबा साहब की प्रतिमाओं पर नगर निगम को ध्यान देना चाहिए। उन स्थानों का सौंदर्यीकरण करना चाहिए। रागिनी ने छलछलिया धौड़ा में भी जाकर बाबा साहब को श्रद्धांजलि दी। बस्ताकोला के जीएम सोमेन चटर्जी ने भी बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मौके पर संतोष शर्मा, बप्पी बाउरी, रामदेव शर्मा, संजय रवानी, ललन पासवान, शिव पासवान, राजाराम पासवान, अजय निषाद, ललन पासवान, बिरजू चौधरी, अजय पासवान, आदि थे। लोदना बाजार आंबेडकर चौक की प्रतिमा पर डीवाइएफआइ के लोगों ने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। राज्य सचिव संजय पासवान, संतोष चौधरी, नौशाद अंसारी, शिवबालक पासवान, रामकृष्ण पासवान, कुंदन पासवान, नीरज पासवान, सूरज पासवान, प्रजा पासवान, भोला माली, हेमंत बाउरी आदि थे। सिदरी में भी डीवाइएफआइ और युवा लोजपा ने बाबा साहब को श्रद्धांजलि दी। प्रदेश उपाध्यक्ष विकास कुमार ठाकुर, अनिल कुमार शर्मा, गौतम प्रसाद, राम लायक राम, रामलाल प्रसाद, रिया कुमारी, शंकर महतो आदि थे। लोजपा (रामविलास) की ओर से सिदरी में परिनिर्वाण दिवस मनाकर बाबा साहब को श्रद्धांजलि दी गई। युवा लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र द्विवेदी, नगर अध्यक्ष विजय शंकर, रविद्र प्रसाद, जितेंद्र शर्मा, राजेश पासवान, बुधन राम, राजन कुमार आदि थे।

chat bot
आपका साथी