आतंकवादियों से लड़ेंगे धनबाद, जमशेदपुर व रांची के हवलदार Dhanbad News

आतंकवादियों से लोहा देने के लिए झारखंड पुलिस एक स्पेशल टीम बना रही है। जिसमें पुलिस अधिकारियों के साथ राज्य भर से तेज तरार्र हवलदार कोटि के पुलिसकर्मी भी शामिल होंगे। पुलिस मुख्यालय ने राज्य भर में तेज तरार्र तथा इच्छुक हवलदारों को चयन करना शुरू कर दिया है।

By Atul SinghEdited By: Publish:Tue, 11 May 2021 11:52 AM (IST) Updated:Tue, 11 May 2021 11:52 AM (IST)
आतंकवादियों से लड़ेंगे धनबाद, जमशेदपुर व रांची के हवलदार Dhanbad News
आतंकवादियों से लोहा देने के लिए झारखंड पुलिस एक स्पेशल टीम बना रही है। (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर)

धनबाद, जेएनएन: आतंकवादियों से लोहा देने के लिए झारखंड पुलिस एक स्पेशल टीम बना रही है। जिसमें पुलिस अधिकारियों के साथ राज्य भर से तेज तरार्र हवलदार कोटि के पुलिसकर्मी भी शामिल होंगे। आतंकनिरोधी दस्ता बनाने के लिए पुलिस मुख्यालय ने राज्य भर में तेज तरार्र तथा इच्छुक हवलदारों को चयन करना शुरू कर दिया है। इसके लिए धनबाद, जमशेदपुर, हजारीबाग, रांची एसएसपी के अलावा विशेष शाखा, अपराध अनुसंधान विभाग,  एसीबी, रेल, जेएपीटीसी पदमा, नेतरहाट, आईआईटीएस, सीसीटीएस मुसाबनी सहित सभी समादेष्टा से तेज तरार्र जवान व इच्छुक हवलदार का चयन कर रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय को भेजने का आदेश जारी किया है। पुलिस महानिदेशक व पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय से सोमवार को इस संबंध में सभी जिला पुलिस को आदेश जारी कर दिया गया। पुलिस मुख्यालय के आदेश में स्पष्ट लिखा है कि आतंकवाद निरोधी दस्ता रांची में हवलदार कोटि के कर्मियों का पदस्थापन प्रतिनियुक्ति हेतु इच्छुक हवलदार का मनोनयन होना है। धनबाद, जमशेदपुर, रांची, हजारीबाग समेत विभिन्न जिला इकाई के एसएसपी, एसपी कमांडेट इच्छुक हवलदार की सूची तैयार कर तत्काल पुलिस मुख्यालय को उपलब्ध कराए। ताकि चयनीत पुलिसकर्मियों को आतंकवाद निरोधी दस्ता रांची में प्रतिनियुक्त किया जा सके। पुलिस उपमहानिरीक्षक कार्मिक के यहां से पत्र सभी जिला पुलिस को भेजे गए हैं।

chat bot
आपका साथी