भाजपाइयों को चिढ़ा रही कांग्रेसियों के साथ एएसआई ममता की तस्वीर

कांग्रेसियों द्वारा सरायढेला थाना में पदस्थापित एएसआई ममता कुमारी को सम्मानित करने के बाद भाजपाइयों की नींद उड़ गई है। भाजपा नेता ममता का कांग्रेस कनेक्शन ढूंढऩे में जुट गए हैं।

By mritunjayEdited By: Publish:Wed, 21 Nov 2018 01:23 PM (IST) Updated:Wed, 21 Nov 2018 01:23 PM (IST)
भाजपाइयों को चिढ़ा रही कांग्रेसियों के साथ एएसआई ममता की तस्वीर
भाजपाइयों को चिढ़ा रही कांग्रेसियों के साथ एएसआई ममता की तस्वीर

जागरण संवाददाता, धनबाद: कांग्रेसियों द्वारा सरायढेला थाना में पदस्थापित एएसआई ममता कुमारी को सम्मानित करने के बाद भाजपाइयों की नींद उड़ गई है। भाजपा के कई नेता ममता कुमारी का कांग्रेस कनेक्शन ढूंढऩे में जुट गए हैं।

कांग्रेस से जोड़ दिया रिश्‍ता: भाजपाइयों के अनुसार ममता कुमारी कांग्रेसी बैकग्राउंड से है। इनके पिता कांग्रेस पार्टी से जुड़े थे। इनके और भी रिश्तेदार कांग्रेसी हैं। भाजपाइयों के अनुसार 15 नवंबर को घटित घटना के बाद कांग्रेस नेता व जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी ने ममता कुमारी से बात कर अपने फैसले पर अडिग रहने को कहा था । भाजपा नेता रूपेश सिन्हा ने बताया की ममता कुमारी कांग्रेसियों के इशारे पर सारी घटना को अंजाम दे रही हैं । कांग्रेसियों के कहने पर उन्होंने भाजपा सरकार और पुलिस की किरकिरी की । यही कारण है की कांग्रेस के नेताओं ने ममता कुमारी को सम्मानित किया ।

सोमवार को कांग्रेस नेता अभिजीत राज व मयूर शेखर झा ने ममता कुमारी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया था। इसकी तस्वीर फेसबुक व व्हाट्सप पर वाइरल होने के बाद भाजपाइयों में काफी आक्रोश है। अभिजीत राज ने कहा कि ममता कुमारी ने एक वीरता का काम किया है। विपरीत परिस्थिति के बावजूद वह लड़ती रहीं और अंतत: उनकी जीत हुई। इस बहादुरी के लिए ममता कुमारी काबिले तारीफ हैं। उन्होंने समाज में अत्याचार और शोषण की शिकार हो रही महिलाओं को एक रास्ता दिखाया है और एक सीख दी है कि कभी अन्याय के सामने झुकना नहीं चाहिए, जीत अवश्य होगी।  

chat bot
आपका साथी