झरिया शहर में कांग्रेसियों ने निकाली जन जागरण पदयात्रा

बढ़ती महंगाई बेरोजगारी और सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेसियों ने जनजागरण पदयात्रा निकाली।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 24 Nov 2021 06:03 PM (IST) Updated:Wed, 24 Nov 2021 06:03 PM (IST)
झरिया शहर में कांग्रेसियों ने निकाली जन जागरण पदयात्रा
झरिया शहर में कांग्रेसियों ने निकाली जन जागरण पदयात्रा

जासं, झरिया : बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेसियों ने बुधवार को झरिया शहर में जन जागरण पदयात्रा निकाली। नेतृत्व झरिया नगर कांग्रेस अनुसूचित विभाग के अध्यक्ष राकेश पासवान ने किया। चौथाई कुल्ही, खास झरिया, मोटिया पट्टी, गोपालीचक आदि क्षेत्रों में पदयात्रा की गई। मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस अनुसूचित विभाग के अध्यक्ष राजू दास व नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक वर्णवाल मुख्य रुप से शामिल हुए। राजू दास ने कहा कि बढ़ती महंगाई, बेरो•ागारी, निजीकरण आर्थिक मंदी के कारण देश तबाह होता जा रहा है। कांग्रेस के लोग भाजपा का असली चेहरा बेनकाब करेंगे। अशोक वर्णवाल ने कहा कि किसानों की एकता व आंदोलन के कारण पीएम को तीनों काला कृषि कानून को वापस लेना पड़ा। मौके पर भगवान दास, प्रमोद सिंह चंद्रवंशी, महेश शर्मा, गणेश रजक, मणिभूषण तिवारी, हरिओम, अशोक रवानी, अशोक चंद्रवंशी, गौतम पासवान, ब्रह्मदेव चौहान, गौतम पासवान, सुमित पासवान, अनुज रविदास, गोलु साव, विकास, अनिल, कारू साव आदि थे।

------------------

शासनबेड़िया व लखीमाता में कांग्रेस ने निकाली प्रभातफेरी

संस, थापरनगर : जन जागरण अभियान के तहत निरसा ने बुधवार को शासनबेड़िया व लखीमाता क्षेत्र में प्रभातफेरी निकाली और नुक्कड़ सभा की। निरसा प्रखंड अध्यक्ष डीएन प्रसाद यादव ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में महंगाई चरम पर है। पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में हुई बेतहाशा वृद्धि से आम जनता परेशान है। आनेवाले दिनों में जनता इन्हें सबक सिखाएगी। मौके पर रामवृक्ष यादव, अर्जुन भुइयां, शिवाकांत पांडे ,डा. संतोष कुमार राय, नंदन भुइयां, छात्रबली भुइयां, श्यामल भंडारी, विजय भुइयां, राजेंद्र यादव ,पप्पू केवट अमित भुइयां, मनभोला कुंभकार, मुजाहिद शेख, सागीर अंसारी, मिथिलेश कुमार,रुना देवी आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी