आउटरीच अभियान का डाटा एकत्रित करने को कांग्रेसियों के पास पांच दिन का समय

धनबाद राष्ट्रव्यापी कोविड-19 आउटरीच अभियान की सोमवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष की उपस्थिति में समीक्षा की गई। इसमें प्रदेश कांग्रेस आउटरीच अभियान के संयोजक रविद्र सिंह उपस्थित हुए।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 07:57 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 07:57 PM (IST)
आउटरीच अभियान का डाटा एकत्रित करने को कांग्रेसियों के पास पांच दिन का समय
आउटरीच अभियान का डाटा एकत्रित करने को कांग्रेसियों के पास पांच दिन का समय

जागरण संवाददाता, धनबाद : राष्ट्रव्यापी कोविड-19 आउटरीच अभियान की सोमवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष की उपस्थिति में समीक्षा की गई। इसमें प्रदेश कांग्रेस आउटरीच अभियान के संयोजक रविद्र सिंह उपस्थित हुए। ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि कोविड-19 आउटरीच अभियान के माध्यम से कोविड-19 प्रभावित और मृतक परिवारों के सदस्यों का डाटा एकत्र करना करना है। इनके स्वजन को शोक पत्र प्रेषित किया जाएगा। इस अभियान के माध्यम से जिले के शहरी, अर्ध शहरी क्षेत्र में आटो बैटरी और साइकिल रिक्शा चालक, प्लंबर, बिजली मिस्त्री, माली, मैकेनिक, घरेलू कामगार, झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले डिलिवरी ब्वाय और स्ट्रीट वेंडर तथा ग्रामीण क्षेत्र में किसान, कृषि श्रमिक, ठेला खोमचा वाले, कारीगर, धोबी, लोहार, बुनकर, कुम्हार, राजमिस्त्री, बढ़ई, स्कूल शिक्षकों की पहचान करना है। सभी प्रखंड, नगर अध्यक्ष एवं सभी कांग्रेसियों को आउटरीच अभियान प्रोफार्मा को पांच दिन के अंदर जिला कांग्रेस कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया गया। 20 सूत्री का गठन होने पर कांग्रेस के ऊर्जावान एवं समर्पित लोगों को जगह मिलेगी। कांग्रेस पार्टी आगामी होने वाले नगर निगम चुनाव को पूरी मजबूती के साथ लड़ेगी। जिला कांग्रेस कमेटी पार्टी का सदस्यता अभियान भी चलाएगी। अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का काम होगा। मौके गजेंद्र सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष शंकर प्रजापति, रविद्र वर्मा, मदन महतो, शमशेर आलम, सुल्तान अहमद, अभिजीत राज, सुरेश चंद्र झा, योगेंद्र सिंह योगी, पंकज मिश्रा, राजेश्वर सिंह यादव, मंटू दास, मनोज यादव, जहीर अंसारी, राजू दास, हुमायूं राजा, कामता पासवान, बबलू दास, पप्पू कुमार तिवारी, रामजी भगत, वीरेंद्र गुप्ता, प्रसाद निधि, विमलेश चौबे, रवि रंजन सिंह, राहुल राज, शहजादा हुसैन, रमन मिश्रा, योगेश ठाकुर मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी