Dhanbad Congress Mayor Candidate: मेयर के उम्मीदवार की घोषणा प्रदेश स्तर पर होगी; धनबाद के बैठक में नहीं

नगर निगम चुनाव दलीय होगा या निर्दलीय यह अभी स्पष्ट नहीं है। मेयर सीट ओबीसी के लिए आरक्षित होने के साथ ही कांग्रेस में सीट पाने के लिए घमासान शुरू हो गया है। कुछ कांग्रेसियों ने मन्नान मलिक को मेयर पद का प्रत्याशी भी घोषित कर दिया।

By Edited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 11:13 PM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 01:23 PM (IST)
Dhanbad Congress Mayor Candidate: मेयर के उम्मीदवार की घोषणा प्रदेश स्तर पर होगी; धनबाद के बैठक में नहीं
कांग्रेसियों ने मन्नान मलिक को मेयर पद का प्रत्याशी भी घोषित कर दिया। (प्रतीकात्‍मक तस्‍वरी)

जागरण संवाददाता, धनबाद: नगर निगम चुनाव दलीय होगा या निर्दलीय यह अभी स्पष्ट नहीं है। मेयर सीट ओबीसी के लिए आरक्षित होने के साथ ही कांग्रेस में सीट पाने के लिए घमासान शुरू हो गया है। रविवार को पूर्व मंत्री के आवास पर बैठक कर कुछ कांग्रेसियों ने मन्नान मलिक को मेयर पद का प्रत्याशी भी घोषित कर दिया। अब इस निर्णय पर वरीय कांग्रेसियों ने प्रश्नचिह्न लगाना शुरू कर दिया है।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद ¨ने तो स्पष्ट कर दिया कि यदि निगम चुनाव पार्टी आधारित हुआ तो कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी की घोषणा सही समय और सही मंच पर किया जाएगा। जिला कांग्रेस कमेटी की अनुशंसा पर मेयर के उम्मीदवार की घोषणा प्रदेश स्तर पर होगी। बैठक कर तो कोई भी प्रत्याशी की घोषणा कर सकता है, लेकिन यह निर्णय लेने का अधिकारी पार्टी को है। उन्होंने कहा कि समय आने दीजिए, स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

वहीं वरीय कांग्रेसी नेता सह जिप सदस्य अशोक ने कहा वे फिलहाल दिल्ली में हैं, पता चला कि कुछ वरिष्ठ कांग्रेसजनों ने पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक को मेयर उम्मीदवार घोषित कर दिया। इस प्रकार की गतिविधि से पार्टी को फायदा की जगह नुकसान ही होगा।

उम्मीदवार का चयन और अंतिम निर्णय प्रदेश स्तर पर होना चाहिए। पिछला मेयर चुनाव गैर दलीय आधार पर ही हुआ था, जिसमें कांग्रेस परिवार के ही कई सदस्यों ने चुनाव लड़ा था और अच्छा वोट भी मिला। उनके नामों पर भी विचार किया जाना चाहिए। जिला कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के जिलाध्यक्ष मनोज यादव का कहना है मेयर का पद पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है।

मेयर का उम्मीदवार उसे बनाना चाहिए जिसका समाज-जाति का जनाधार हो। नगर निगम 2015 मेयर का चुनावी परिणाम देखने से यह स्पष्ट है कि भाजपा के मेयर जिस समाज-जाति से आते हैं, उसके बाद सबसे ज्यादा वोट प्राप्त करने वाला जाति-समाज कुर्मी महतो वर्ग के उम्मीदवारों का है। ये लगभग एक लाख हैं। इसके बाद अंसारी समाज लगभग पचास हजार, यादव एवं वैश्य समाज के उम्मीदवारों को लगभग तीस-तीस हजार मत प्राप्त हुए थे। ऐसे व्यक्ति को मेयर का उम्मीदवार बनाया जाए जो भाजपा को हराकर धनबाद नगर निगम में कांग्रेस का झंडा लहराने का काम करे।

chat bot
आपका साथी