निगम चुनाव में मन्नान मल्लिक होंगे मेयर के प्रत्याशी

जागरण संवाददाता धनबाद पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक नगर निगम चुनाव में मेयर के उम्मीदवार होंगे।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 08:37 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 08:37 PM (IST)
निगम चुनाव में मन्नान मल्लिक होंगे मेयर के प्रत्याशी
निगम चुनाव में मन्नान मल्लिक होंगे मेयर के प्रत्याशी

जागरण संवाददाता, धनबाद : पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक नगर निगम चुनाव में मेयर के उम्मीदवार होंगे। यह निर्णय कांग्रेस के दिग्गज नेताओं की बैठक में ली गई। हाउसिग कालोनी स्थित पार्क में जलेश्वर महतो की अध्यक्षता में हुई बैठक में मन्नान मल्लिक को सर्वसम्मति से मेयर प्रत्याशी बनाने का निर्णय लिया गया। मन्नान मल्लिक ने भी हामी भरते हुए कहा कि यदि पार्टी के नेताओं की यही राय है तो मैं इसके लिए तैयार हूं।

इंटक नेता ललन चौबे व राकोमसं महामंत्री एके झा ने भी मन्नान मल्लिक को विकास पुरुष बताते हुए उनके लिए हर संभव तरीके से मदद करने और उन्हें चुनाव में विजयी बनाने की बात कही। एआइसीसी सदस्य संतोष सिंह ने भी कहा कि मन्नान मल्लिक कांग्रेस के सर्वमान्य नेता हैं। इनकी अगुवाई में कांग्रेस पार्टी की जीत सुनिश्चित है।

बैठक का संचालन रामगोपाल भुवानियां व धन्यवाद ज्ञापन नन्हें सिंह ने किया। बैठक में रमेश जिदल, सत्यदेव पाठक, नरेंद्र कुमार शर्मा, रणधीर ठाकुर, मुख्तार खान, कय्यूम खान, रामनाथ सिंह, भोला राम, राशिद रजा अंसारी, अशोक लाल, रामप्रवेश शर्मा, जितेंद्र मोदक, एनकेएन सिन्हा, अजय कुमार, विदेशी सिंह, मनोज सिंह, वीरेंद्र पासवान, अवधेश पासवान, रामप्रीत यादव, सुंदर यादव, रवि चौबे, रामबचन पासवान, हुमायूं रजा, इरफान चौधरी, चंद्रदीप यादव, प्रीतम रवानी आदि थे।

--------------

जिला अध्यक्ष ने कहा- किसी फैसले की जानकारी नहीं :

बैठक में कांग्रेस जिला अध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह नहीं पहुंचे। मन्नान की उम्मीदवारी पर उन्होंने कहा कि उन्हें किसी फैसले की जानकारी नहीं है। बैठक की सूचना मिली थी लेकिन सर्दी-बुखार की वजह से शामिल नहीं हुआ। जब उनके समक्ष बात आएगी तो देखा जाएगा। इस उम्र में सेहरा नहीं शोभेगा : शमशेर

कांग्रेस नेताओं के इस फैसले से अब तक स्वयं को स्वाभाविक उम्मीदवार मान रहे शमशेर आलम को गहरा धक्का लगा है। उन्होंने कहा कि मन्नान साहब उनके अभिभावक हैं। अभिभावक का काम है कि नौजवानों के सिर पर सेहरा बांधें। इस उम्र में वे स्वयं सेहरा बांधने निकलेंगे तो यह नहीं शोभेगा। वे विधायक रहे, मंत्री रहे, अब मेयर भी वही बनेंगे तो और कार्यकर्ता क्या करेंगे। मेयर चुनाव लड़ने पर शमशेर का कहना था कि वे पिछले चुनाव में रनरअप रहे थे। उनका स्वाभाविक दावा बनता है।

वे हर हाल में चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने पूरी तैयारी भी कर रखी है। प्रत्येक दिन 3-4 वार्ड में जनसंपर्क करते हैं। शमशेर ने कहा कि समाज उनके साथ है। वे चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे। रही बात पार्टी प्रत्याशी की तो पहले यह तय हो जाए कि चुनाव दलगत होगा अथवा निर्दलीय। शमशेर ने मन्नान को पार्टी प्रत्याशी बनाने के निर्णय को गलत बताते हुए कहा कि यह पार्टी की औपचारिक बैठक नहीं थी। जिला अध्यक्ष ने कोई बैठक नहीं बुलाई थी। लोकतंत्र में सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है और लोगों ने वही किया।

chat bot
आपका साथी