आंबेडकर की प्रतिमा तोड़ा जाना भारतीय संविधान पर चोट

धनबाद गढ़वा के रंका मोड़ पर स्थापित बाबा साहब भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा तोड़े जाने क

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Feb 2019 07:33 AM (IST) Updated:Sun, 24 Feb 2019 07:33 AM (IST)
आंबेडकर की प्रतिमा तोड़ा जाना भारतीय संविधान पर चोट
आंबेडकर की प्रतिमा तोड़ा जाना भारतीय संविधान पर चोट

धनबाद : गढ़वा के रंका मोड़ पर स्थापित बाबा साहब भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा तोड़े जाने के विरोध में शनिवार को जिला कांग्रेस ने रणधीर वर्मा चौक पर मुख्यमंत्री रघुवर दास का पुतला दहन किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि संविधान निर्माता अंबेडकर जी की प्रतिमा को तोड़ा जाना भारतीय संविधान पर चोट है। यह कार्य काफी निंदनीय है। इसमें शामिल लोगों के प्रति कठोर कार्रवाई की मांग करते हैं। कार्यकारी जिलाध्यक्ष रविंद्र वर्मा ने कहा कि मनुवादी विचारधारा वाले लोगों ने समाज में वैमनस्य फैलाने के उद्देश्य से चुनाव के पहले ऐसा घृणित कार्य किया है। ऐसे घृणित प्रयासों को जनता समझ चुकी है। जिला कांग्रेस इसका विरोध करती है। पुतला दहन में राजेश्वर सिंह यादव, कुमार संभव, रामजी भगत, अनवर शमीम, पप्पू तिवारी, जितेशधर दुबे, गोपालधारी, मनोज पांडे, संदीप कुमार कक्कू, उमाशंकर चौहान, मुकेश कुशवाहा, मो. नजीम, हरेंद्र शाही, दिनेश सिंह, डेविड सिंह, कमल शर्मा, अशोक मोदक, भास्कर झा, मदन मोदी, राजीव रंजन, विक्की सिंह, राजा खान, सूरज वर्मा, जितेंद्र गुप्ता, बजीर मल्लिक आदि शामिल हुए।

chat bot
आपका साथी