डबल रोल में कांग्रेस को नहीं है बच्चों के भविष्य की चिंता Dhanabd News

मंत्री बादल पत्रलेख को राज्य के प्राइवेट स्कूलों की आर्थिक हालात की तो चिंता है मगर लाखों बेरोजगार अभिभावकों की चिंता नहीं है। कोरोना की वजह से जिनकी आर्थिक स्थिति खस्ताहाल हो चुकी है जिनके बच्चों का नाम ऑनलाइन क्लास से वंचित किया जा रहा हैं।

By Atul SinghEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 11:54 AM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 11:54 AM (IST)
डबल रोल में कांग्रेस को नहीं है बच्चों के भविष्य की चिंता Dhanabd News
मंत्री बादल पत्रलेख को राज्य के प्राइवेट स्कूलों की आर्थिक हालात की तो चिंता है। (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर)

धनबाद, जेएनएन : मंत्री बादल पत्रलेख को राज्य के प्राइवेट स्कूलों की आर्थिक हालात की तो चिंता है, मगर लाखों बेरोजगार अभिभावकों की चिंता नहीं है। कोरोना की वजह से जिनकी आर्थिक स्थिति खस्ताहाल हो चुकी है, जिनके बच्चों का नाम ऑनलाइन क्लास से वंचित किया जा रहा हैं।

उनकी चिंता मंत्री को तनिक भी नहीं है। मंत्री बादल के द्वारा स्कूलों के लाइजनिंग करने वाली संस्था में दिए गए बयान पर उक्त प्रतिक्रिया झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय राय ने दी है। अजय राय ने कहा कि एक ओर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश की योगी सरकार से अभिभावकों के समर्थन में फीस माफ करने की मांग करती हैं।

वहीं झारखंड के कृषि मंत्री स्कूलों के समर्थन में उतर आए है। झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष ने कहा कि लगातार सरकार के समक्ष राज्य के अभिभावक गुहार लगा रहे हैं। राय ने कहा कि मंत्री को बच्चों के भविष्य की चिंता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चों के भविष्य को बचाने को लेकर राज्य सरकार के मंत्री और आला अधिकारी को अभिभावकों की बेबसी देखनी चाहिए। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का दोहरा चरित्र अब आम जनता के सामने आ रहा है। राज्य मैं बेरोजगारों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिसका असर बच्चों के पठन-पाठन पर पड़ रहा है। मगर कांग्रेस के मंत्री और संगठन के पदाधिकारी उन अभिभावकों के जख्म पर मरहम लगाने की बजाय स्कूलों के समर्थन में उतर गए हैं। राय ने सरकार से सरकार तत्काल स्कूलों से फीस माफ कराने की मांग की है।

chat bot
आपका साथी