राहुल प्रियंका गांधी सेना कांग्रेस की नैया लगाएगी पार, झारखंड प्रदेश एवं जिला कमेटी का विस्तार

कांग्रेस को अब प्रखंड और बूथ स्तर पर सशक्त करने की जिम्मेवारी राहुल प्रियंका गांधी सेना भी निभाएगी। सेना कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद कर समस्याएं कमियां और हल जानने का प्रयास करेगी। नए कार्यकर्ताओं को भी अपने साथ जोड़ा जाएगा।

By Atul SinghEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 05:56 PM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 05:56 PM (IST)
राहुल प्रियंका गांधी सेना कांग्रेस की नैया लगाएगी पार, झारखंड प्रदेश एवं जिला कमेटी का विस्तार
नए कार्यकर्ताओं को भी अपने साथ जोड़ा जाएगा। (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर)

जागरण संवाददाता, धनबाद: कांग्रेस को अब प्रखंड और बूथ स्तर पर सशक्त करने की जिम्मेवारी राहुल प्रियंका गांधी सेना भी निभाएगी। सेना कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद कर समस्याएं, कमियां और हल जानने का प्रयास करेगी। नए कार्यकर्ताओं को भी अपने साथ जोड़ा जाएगा। युवाओं को खास तरजीह दी जाएगी। झारखंड के सभी प्रखंड और बूथ स्तर में पार्टी को और अधिक सशक्त करने की नीयत से राहुल प्रियंका गांधी सेना (कांग्रेस) के प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों की जवाबदेही तय की गई है।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रविरंजन सिंह ने बताया कि कांग्रेस पार्टी के प्रति निष्ठा और ईमानदारी को देखते हुए खासकर राहुल गांधी प्रियंका गांधी पर विश्वास को देखते हुए उनकी अनुशंसा पर राहुल गांधी प्रियंका सेना (कांग्रेस) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित जगदीश शर्मा ने शक्ति सिंह प्रदेश प्रवक्ता, शिल्पी चक्रवर्ती को प्रदेश महिला महासचिव, बोकारो जिलाध्यक्ष नवीन मिश्रा, धनबाद जिलाध्यक्ष भोला निषाद और जमशेदपुर जिला महासचिव जयदीप कालिंदी को जमशेदपुर जिला महासचिव के पद मनोनीत किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उम्मीद जताई है कि अभिमान और जिम्मेदारी का पद सभी अपने कंधों पर निष्ठापूर्वक निभाएंगे।राहुल गांधी प्रियंका सेना (कांग्रेस) मंच की तरफ से पूर्ण विश्वास व्यक्त की गई है कि यह नवनियुक्त पदाधिकारी समस्त प्रदेश के हर जिलों एवं क्षेत्रों में अपना बहुमूल्य समय देकर और अपने सर्वश्रेष्ठ प्रयास से राहुल प्रियंका गांधी सेना को झारखंड के सभी ब्लॉक और बूथ स्तर पर पार्टी को और अधिक सशक्त करेंगे। प्रदेश महिला महासचिव शिल्पी चक्रवर्ती ने बताया कि महिलाओं में प्रियंका गांधी को लेकर बहुत सम्मान है। ऐसी महिलाओं और युवतियों को बतौर कार्यकर्ता पार्टी से जोड़ा जाएगा। सभी को पार्टी की विचारधारा से अवगत कराएंगे। जिलाध्यक्ष भोला निषाद ने बताया कि राहुल गांधी प्रियंका सेना हर स्तर पर कार्यकर्ताओं को अपने साथ जोड़ेगी। सभी की समस्याएं सुनी जाएंगी और उसका हाल भी निकाला जाएगा। उत्साही और कर्मठ कार्यकर्ताओं को उनकी वाजिब जगह भी मिलेगी।

chat bot
आपका साथी