18+ Vaccination Drive: धनबाद के लिए 10 हजार डोज अपर्याप्त, कांग्रेस ने कोटा बढ़ाने की मांग की

टीकाकरण अभियान के रूप में शुक्रवार -14 मई 2021 को दोपहर- 1230 बजे बरटाॅड बस स्टैंड स्थित लेबर ऑफिस (एंप्लॉयमेंट एक्सचेंज ऑफिस) परिसर में टीकाकरण का शुभारंभ किया जाएगा। इस अवसर पर टीकाकरण अभियान समिति के सभी सदस्यों को अनिवार्य रूप से उपस्थित होने का आह्वान किया गया है।

By MritunjayEdited By: Publish:Thu, 13 May 2021 05:54 PM (IST) Updated:Thu, 13 May 2021 05:54 PM (IST)
18+ Vaccination Drive: धनबाद के लिए 10 हजार डोज अपर्याप्त, कांग्रेस ने कोटा बढ़ाने की मांग की
धनबाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह।

धनबाद, जेएनएन। गुरुवार को धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह ने झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी टीकाकरण अभियान समिति के चेयरमैन बादल पत्रलेख के निर्देशानुसार धनबाद जिला में टीकाकरण अभियान को सफल बनाने  के लिए 14 सदस्यीय टीकाकरण अभियान समिति का गठन किया। टीकाकरण अभियान समिति के सदस्य हैं- सुरेश चंद्र झा, राम चौरसिया, मनोज सिंह, मुख्तार खान, किरीट भूषण रूज, रामप्रीत यादव, मंटू दास, लक्ष्मण तिवारी, अनवर शमीम, अशोक लाल, दिलीप मिश्रा, संजय महतो, छोटन सिंह व जाहिर अंसारी। टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य सुल्तान अहमद खान को धनबाद एवं गिरिडीह जिला का प्रभारी बनाया गया है।

ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि जिला की टीकाकरण अभियान समिति, जिला के सभी प्रखंडों, नगरों मे अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करेगी। टीकाकरण अभियान के माध्यम से सुनिश्चित टीकाकरण कराने का काम करेगी। टीकाकरण अभियान समिति का उद्देश्य है कि जिला में अधिक से अधिक लोगों को वैक्सीन की उपलब्धता हो एवं लोगों को सुनिश्चित रूप से वैक्सीन लग सके। दुख की बात है कि धनबाद  जिला में मात्र दस हजार वैक्सीन मिला है। इसके कारण जिला में सुचारू रूप से टीकाकरण नहीं हो पा रहा है। धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी, केंद्र सरकार से मांग करती है कि जिला में अधिक से अधिक वैक्सीन दी जाए ताकि जिला में सुचारू रूप से टीकाकरण का कार्य संचालित हो सके एवं सभी लोगों को सुनिश्चित रूप से वैक्सीन लग सके। 

उन्होंने कहा कि टीकाकरण अभियान के रूप में शुक्रवार -14 मई 2021 को  दोपहर- 12:30 बजे, बरटाॅड, बस स्टैंड स्थित लेबर ऑफिस (एंप्लॉयमेंट एक्सचेंज ऑफिस) परिसर में टीकाकरण का शुभारंभ किया जाएगा। इस अवसर पर टीकाकरण अभियान समिति के सभी सदस्यों को अनिवार्य रूप से उपस्थित होने का आह्वान किया गया है।

chat bot
आपका साथी