कांग्रेस को दिख रहा बाघमारा में गुंडा राज, कृषि मंत्री बादल पत्रलेख को दी गई जानकारी Dhanbad News

Minister Badal Patralekh झारखंड के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने आश्वस्त किया कि किसी भी असामाजिक तत्व की नहीं चलेगी। अराजकतत्वों को भगाया जाएगा और स्थानीय लोगों को नियोजन मिलेगा।

By MritunjayEdited By: Publish:Wed, 12 Aug 2020 12:53 PM (IST) Updated:Wed, 12 Aug 2020 12:53 PM (IST)
कांग्रेस को दिख रहा बाघमारा में गुंडा राज, कृषि मंत्री बादल पत्रलेख को दी गई जानकारी Dhanbad News
कांग्रेस को दिख रहा बाघमारा में गुंडा राज, कृषि मंत्री बादल पत्रलेख को दी गई जानकारी Dhanbad News

धनबाद, जेएनएन। कांग्रेस को बाघमारा विधानसभा क्षेत्र में गुंडा राज दिख रहा है। यहां की आउटसोर्सिंग कंपनियों पर गुंडा का कब्जा है। वे स्थानीय लोगों को नियोजन नहीं दे रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने झारखंड के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख से शिकायत की है। मंत्री ने आश्वस्त किया है कि अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा। 

मंगलवार रात जरमुंडी से रांची जाने के क्रम में कृषि एवं पशुपालन मंत्री बादल पत्रलेख से कपूरिया चौक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के कार्यकारी अध्यक्ष गुड्डू अंसारी ने बाघमारा क्षेत्र में उत्पन्न मौजूदा स्थिति और बिगड़ती राजनीति पर ध्यान आकृष्ट कराया। उन्होंने बताया कि बाघमारा विधानसभा की राजनीति वर्चस्व की भेंट चढ़ती जा रही है। यहां आउटसोर्सिंग में स्थानीय युवाओं को नियोजन नहीं देकर बाहर के लोगों को पैसा लेकर नियोजन देकर काम कराया जाता है। गुंडा तत्व के लोग आउटसोर्सिंग में कब्जा किए हुए हैं। बादल पत्रलेख ने आश्वस्त किया कि किसी भी असामाजिक तत्व की नहीं चलेगी। अराजकतत्वों को भगाया जाएगा और स्थानीय लोगों को नियोजन मिलेगा।

राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) जिलाध्यक्ष आसिफ रजा ने भी बाघमारा की समस्या और बिगड़ते माहौल से अवगत कराया। आसिफ ने कहा कि बोला धनबाद जिला में नियोजन पहली प्राथमिकता है, स्थानीय युवाओं को दिया जाएगा। इस अवसर पर जिला सचिव अरमान मलिक, संजीत नोनिया, छोटू, दीपक, राज, नेहाल, पोनी, वसीम, सबीर, मुस्कान, राहुल, गणेश, पिंटू, रॉकी, जुगनू, सोनू, निसार मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी