केंद्र सरकार का देखो अजूबा खेल, 85 में पेट्रोल-डीजल 150 पार सरसों तेल के नाराेंं के साथ कांग्रेस‍ियों ने फूंका सरकार का पुतला Dhanbad News

जिला कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को पेट्रोल-डीजल गैस सरसों तेल सहित अन्य खाद्य सामग्री में बेहताशा मूल्य वृद्धि किए जाने पर केंद्र सरकार जमकर हमला बोला। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में पुराना कांग्रेस कार्यालय से रणधीर वर्मा चौक तक पैदल मार्च निकाला।

By Atul SinghEdited By: Publish:Wed, 13 Jan 2021 05:37 PM (IST) Updated:Wed, 13 Jan 2021 05:37 PM (IST)
केंद्र सरकार का देखो अजूबा खेल, 85 में पेट्रोल-डीजल 150 पार सरसों तेल के नाराेंं के साथ कांग्रेस‍ियों ने फूंका सरकार का पुतला Dhanbad News
कांग्रेस जिलाध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने न‍िकाला पैदल मार्च निकाला। (जागरण)

धनबाद, जेएनएन : जिला कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को पेट्रोल-डीजल, गैस, सरसों तेल सहित अन्य खाद्य सामग्री में बेहताशा मूल्य वृद्धि किए जाने पर केंद्र सरकार जमकर हमला बोला। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने विरोध स्वरूप लुबी सर्कुलर रोड के पुराना कांग्रेस कार्यालय से रणधीर वर्मा चौक तक पैदल मार्च निकाला।

यहां विरोध प्रदर्शन कर केंद्र सरकार का देखो अजूबा खेल, 85 में पेट्रोल-डीजल 150 पार सरसों तेल के नारा के साथ केंद्र सरकार का पुतला फूंका। जिलाध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार सभी मोर्चों में विफल रही है। सरकार की कार्यप्रणाली से देश की जनता त्रस्त है। देश की आर्थिक स्थिति एवं अर्थव्यवस्था चरमरा गई है। लोग लाचार, विवश, मजबूर एवं हतोत्साहित हैं। किसानों, कामगारों, आम जनता एवं बेरोजगारों की स्थिति दयनीय है। देश के महत्वपूर्ण संस्थानों का निजीकरण, किसानों, कामगारों एवं बेरोजगारों को कुचलने का काम कर रही है।

पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक ने कहा की देश के इतिहास में ऐसी तानाशाह सरकार कभी नहीं बनी। केंद्र सरकार लोगों को जाति- धर्म में बांटने एवं कामगारों किसानों एवं बेरोजगारों को कुचलने का काम कर रही है।

तीन गुट बनाकर पुतला इधर-उधर खींचते रहे कांग्रेसी

इधर कुछ समय से कांग्रेसियों में तस्वीर खिंचवाने की होड़ मची हुई है। फिर चाहे विरोध प्रदर्शन हो या संस्थागत कार्यक्रम, पदाधिकारी से लेकर कार्यकर्ता तक अपना चेहरा सामने रखने का प्रयास करते रहते हैं। बुधवार को भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। महंगाई के विरोध में आयोजित कार्यक्रम में पुतला फूंकने के लिए कांग्रेसी उलझ गए। तीन अलग-अलग गुट बनाकर पुतला छीनने का प्रयास करते रहे। इसमें एक गुट पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक, दूसरी जिलाध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह तो तीसरा कार्यकारी अध्यक्ष रवींद्र वर्मा का था। खुद को कांग्रेस का सबसे बड़ा हितैषी साबित करने के चक्कर में सभी मूल विरोध प्रदर्शन ही भूल गए। तस्वीर खिंचवाने और पुतले का नेतृत्व करने में अधिक ध्यान दिया।

मौके पर रविंद्र वर्मा, मदन महतो, शमशेर आलम, योगेंद्र सिंह योगी, राजेश्वर सिंह यादव, राशिद रजा अंसारी, मंटू दास, शकील अहमद, रामगोपाल भुवानिया, भोलाराम,  मुख्तार खान, कुमार गौरव, मनोज यादव, रमेश जिंदल, अनवर शमीम, कुमार अभिरब, राजू दास, लक्ष्मण तिवारी, अक्षयवर प्रसाद, सीताराणा, बिल्किस खानम, गंगा वाल्मीकि, बबलू दास, बाबू अंसारी, पप्पू कुमार तिवारी, रोहित वाही, कामता पासवान, हुमायूं राजा, विनोद शर्मा, राहुल राज, राकेश गुप्ता, शहजादा हुसैन, संदीप कुमार, विक्की कुमार, रंजन यादव, मनोज घोष, पंकज शर्मा उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी