टाटा स्टील झरिया डिवीजन में सामुदायिक टीकाकरण शुरू

संस, जामाडोबा : टाटा स्टील झरिया डिवीजन अपने लीज क्षेत्र के लोगों के लिए मंगलवार को कोविड-19 सामुदाय

By JagranEdited By: Publish:Tue, 24 Aug 2021 06:43 PM (IST) Updated:Tue, 24 Aug 2021 06:43 PM (IST)
टाटा स्टील झरिया डिवीजन में सामुदायिक टीकाकरण शुरू
टाटा स्टील झरिया डिवीजन में सामुदायिक टीकाकरण शुरू

संस, जामाडोबा : टाटा स्टील झरिया डिवीजन अपने लीज क्षेत्र के लोगों के लिए मंगलवार को कोविड-19 सामुदायिक टीकाकरण कार्यक्रम शुरू किया। टाटा स्टील फाउंडेशन जामाडोबा में टाटा सेंट्रल अस्पताल के साथ समन्वय बनाकर लोगों को कोरोना का टीका देने का काम शुरू किया। उद्घाटन कार्यक्रम में जीएम संजय रजोरिया के अलावा अनेक अधिकारी शामिल हुए। झरिया डिवीजन के साथ टाटा स्टील नोआमुंडी और वेस्ट बोकारो में भी टीकाकरण अभियान चला रहा है। कोरोना महामारी को रोकने के लिए राष्ट्रीय अभियान के तहत ऐसा किया जा रहा है। झरिया डिवीजन के जामाडोबा, सिजुआ ग्रुप व इसके आसपास के गांवों के लोगों का टीकाकरण किया जाएगा। टाटा स्टील के अधिकारी सौरव राय ने कहा कि स्थानीय समुदायों के लिए समान अवसर सुलभ करने की सोच टाटा स्टील फाउंडेशन के विजन के मूल में है। टीकाकरण से ही कोविड-19 का मुकाबला किया जा सकता है। मौके पर टाटा स्टील के अधिकारी देवाशीष बनर्जी, डाक्टर आलोक, देवदूत मोहंती, कर्नल भवानी सिंह निर्वाण, डाक्टर अनुज भटनागर, राजेश कुमार, संतोष महतो आदि थे।

-----------------

कतरास व राजगंज में टीकाकरण शिविर में उमड़ी भीड़

संस, कतरास-राजगंज: कोरोनारोधी टीका लगवाने को लेकर कतरास, राजगंज, तेतुलमारी सहित आसपास के इलाके के लोग जागरूक हो चुके हैं। लंबी कतार में लगकर लोक टीका लगवा रहे हैं। रानीबाजार के जोगता प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तथा राजगंज में मंगलवार को वैक्सीन लगाने को लेकर शिविर लगा था। वहां काफी संख्या में भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों की भीड़ को संभालने को लेकर कतरास पुलिस तैनात किया गया था। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राजगंज में सुबह से ही लोगों की भीड़ थी।

chat bot
आपका साथी