Dhanbad Weather Update: जवाद का असर खत्म होते ही बढ़ी ठंड, अब सर्दी का सितम झेलने के लिए हो जाइए तैयार

Dhanbad Weather Update पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कश्मीर और हिमाचल समेत पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी होगी जिसका प्रभाव धनबाद में भी दिखेगा। हिमालय में बर्फबारी से धनबाद के तापमान में भी गिरावट आएगी। इस दौरान न्यूनतम तापमान आठ डिग्री तक जा सकता है।

By MritunjayEdited By: Publish:Tue, 07 Dec 2021 07:44 AM (IST) Updated:Tue, 07 Dec 2021 07:47 AM (IST)
Dhanbad Weather Update: जवाद का असर खत्म होते ही बढ़ी ठंड, अब सर्दी का सितम झेलने के लिए हो जाइए तैयार
ठंड से बचाते गर्म कपड़े ( प्रतीकात्मक फोटो)।

जागरण संवाददाता,धनबाद। झारखंड में सऊदी अरब के समुद्री तूफान जवाद का असर पूरी तरह समाप्त हो चुका है। इसके साथ ही अब सर्दी बढ़ने लगी है। मंगलवार सुबह धनबाद और इसके पड़ोसी जिले बोकारो, गिरिडीह, जामताड़ा में ठंड बढ़ गई। माैसम विभाग ने मंगलवार से ठंड में बढ़ोतरी शुरू होने की संभावना जताई है। आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ेगी। 10 और 11 दिसंबर से कड़ाके की ठंड पड़ेगी। तापमान 11 से 12 डिग्री पर पहुंच जाएगा। फिलहाल तापमान 16 से 17 डिग्री के आसपास है। 

हिमालय से आने वाली हवाओं से बढ़ेगी ठंड

मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद की मानें तो सोमवार को राज्य के कई हिस्सों में ठंड कम रही क्योंकि चक्रवात के बादल उत्तर पूर्व में रहे और पूर्वी हवाएं इस ओर आती रही। पूरब से आने वाली हवाओं की वजह से ठंड कम रही। मंगलवार से एक बार फिर उत्तर की हवाएं आने लगेंगी। हिमालय से आने वाली ठंडी हवाओं से ठंड बढ़ेगी। अगले तीन-चार दिनों में रात के तापमान में 4 से 5 डिग्री तक गिरावट आने की संभावना है। वर्तमान में न्यूनतम तापमान 16 से 17 डिग्री के आसपास है। इसके 11 से 12 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। 10 से 11 दिसंबर से ठंड में और बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है। इसकी वजह हिमालय में पश्चिमी विक्षोभ है।

पश्चिमी विक्षोभ का भी दिखेगा असर

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कश्मीर और हिमाचल समेत पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी होगी, जिसका प्रभाव धनबाद में भी दिखेगा। हिमालय में बर्फबारी से धनबाद के तापमान में भी गिरावट आएगी। इस दौरान न्यूनतम तापमान आठ डिग्री तक जा सकता है।

chat bot
आपका साथी