Dhanbad Weather Forecast: रात में एकाएक लौटी गुलाबी ठंडक, आज थोड़ा कम रहेगा तापमान

Weather Forecast धनबाद के माैसम में अचानक बदलाव देखने को मिल रहा है। पिछले तीन दिनों से ठंड पूरी तरह से गायब थी। दिन में तो तेज धूप और गर्मी से लोग परेशान थे। मंगलवार की रात अचानक गुलाबी ठंड आ गई। बुधवार सुबह भी ठंड का असर दिखा।

By MritunjayEdited By: Publish:Wed, 03 Mar 2021 06:34 AM (IST) Updated:Wed, 03 Mar 2021 08:27 AM (IST)
Dhanbad Weather Forecast: रात में एकाएक लौटी गुलाबी ठंडक, आज थोड़ा कम रहेगा तापमान
सुबह-सुबह धनबाद के पंपू तालाब के पास साइक्लिंग करते युवा ( फोटो जागरण)।

धनबाद, जेएनएन। तीन दिनों से तेज और उमस भरी गर्मी के बाद मंगलवार की रात से मौसम में फिर बदलाव आ गया। ठंडी हवा चलने से न सिर्फ गर्मी से राहत मिल गई बल्कि रात में गुलाबी ठंड का भी एहसास हुआ। बुधवार को भी धनबाद और पड़ोस के जिले बोकारो, जामताड़ा और गिरिडीह में तापमान में थोड़ी कमी रहेगी। खास तौर पर शाम ढलने के बाद मौसम खुशनुमा रहेगा। अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 14 डिग्री पर रहने का अनुमान है। हालांकि गुरुवार से फिर उमस भरी गर्मी सताएगी। तापमान में दो से तीन डिग्री तक बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है। पूरे हफ्ते मौसम में उतार चढ़ाव बना रहेगा।

 

अभी बारिश की संभावना नहीं

 झारखंड में फिलहाल कहीं बारिश नहीं हो रही है। इस सप्ताह बारिश की संभावना भी नहीं है। बारिश नहीं होने से उमस और गर्मी बढ़ेगी। मौसम विभाग की माने तो धनबाद समेत ज्यादातर जिलों में अधिकतम तापमान 4 से 5 डिग्री ज्यादा रहने की संभावना है। अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक गिरावट और फिर बढ़ोतरी के संकेत मिल रहे हैं।

 

सात मार्च तक का संभावित तापमान बुधवार अधिकतम 32 न्यूनतम 14 गुरुवार अधिकतम 34 न्यूनतम 16 शुक्रवार अधिकतम 36 न्यूनतम 17 शनिवार अधिकतम 34 न्यूनतम 15 रविवार अधिकतम 34 न्यूनतम 16

chat bot
आपका साथी