कोल इंडिया ने ई एंड एम विभाग के 32 अधिकारियों को दी पदोन्नति

कोल इंडिया ने ई एड एम विभाग के 32 मुख्य प्रबंधकों को पदोन्नति देने का निर्णय लिया है। इन सभी का साक्षात्कार 18 जून को लिया गया था। पदोन्नति अधिसूचना जारी होने की तिथि से लागू होगी। इसके लिए अधिकारियों को कुछ प्रक्रियाओं से गुजरना होगा।

By MritunjayEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 10:56 AM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 10:56 AM (IST)
कोल इंडिया ने ई एंड एम विभाग के 32 अधिकारियों को दी पदोन्नति
कोल इंडिया का लोगो ( फाइल फोटो)।

धनबाद : कोल इंडिया ने ई एड एम विभाग के 32 मुख्य प्रबंधकों को पदोन्नति देने का निर्णय लिया है। इन सभी का साक्षात्कार 18 जून को लिया गया था। पदोन्नति अधिसूचना जारी होने की तिथि से लागू होगी। इसके लिए अधिकारियों को कुछ प्रक्रियाओं से गुजरना होगा। पदोन्नति के साथ इनका स्थानांतरण भी अलग अलग कंपनियों में किया जाएगा।

विभागीय पदोन्नति समिति ने जिन अधिकारियों का पदोन्नति की अनुशंसा की है उनमें बीसीसीएल के सी बंद्योपाध्याय भी शामिल हैं। उनके अलावा सीसीएल के प्रदीप कुमार हाजरा, रमन कुमार, सीएम गजभिए, मनोज कुमार शर्मा, राकेश द्विवेदी, ईसीएल के गौतम गांगुली, स्वप्न दासगुप्ता, मो. रेजाउर रहमान, अरुण कुमार मिश्र, सुधांशु कुमार मिश्र, सीएमपीडीआइएल के ऋषि कुमार मिश्र, विनोद कुमार-2, सर्वेश कुमार, एमसीएल के श्रीकांत दास, सुब्रत मोहंती, अमरेद्र के सिन्हा, सी प्रमोद, ए मधुसूदन किलंबी, रवि प्रताप शरण, एनसीएल से एके सिंह, सैकत चौधरी, एसके सिंह, जय प्रकाश, रतन कुमार झा, डब्ल्यूसीएल के आरके मार्कंडेय, डब्ल्यू जी मढारिया, रणधीर सिंह, एस ईसीएल के सी बी सिंह, सीआइएल के नवीन दीप, बटुकेश्वर पांडा, श्यामल कुमार जाना शामिल हैं।

chat bot
आपका साथी