प्रबंधन का रुख कड़ा, एसोसिएशन प्रदर्शन पर अड़ा

धनबाद, जेएनएन। कोल माइंस अफसर एसोसिएशन की ओर से 26 सिंतबर को कोल इंडिया मुख्यालय कोलकाता

By JagranEdited By: Publish:Mon, 24 Sep 2018 01:01 PM (IST) Updated:Mon, 24 Sep 2018 01:01 PM (IST)
प्रबंधन का रुख कड़ा, एसोसिएशन प्रदर्शन पर अड़ा
प्रबंधन का रुख कड़ा, एसोसिएशन प्रदर्शन पर अड़ा

धनबाद, जेएनएन। कोल माइंस अफसर एसोसिएशन की ओर से 26 सिंतबर को कोल इंडिया मुख्यालय कोलकाता में आहूत प्रदर्शन को फ्लॉप करने के लिए कोल इंडिया प्रबंधन ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। प्रबंधन ने सभी अनुषंगी कोल कंपनियों को आदेश दिया है कि 26 को कोयला अधिकारियों की छुट्टी पर रोक रहेगी। अधिकारियों की छुट्टी जब मिलेगी ही नहीं, तो वे प्रदर्शन करने कोलकाता कैसे जाएंगे।

अधिकारियों की संख्या कम रहेगी, तो प्रबंधन पर दबाव भी नहीं पड़ेगा। इधर, कोल इंडिया के इस फरमान पर बीसीसीएल शाखा के अध्यक्ष अनिरुद्ध पांडेय व महासचिव भवानी बंदोपाध्याय ने कहा कि कोल इंडिया प्रबंधन सरकार के इशारे पर काम कर रहा है। अपनी हक के लिए आंदोलन करने से कोई नहीं रोक सकता है। यह पूरी तरह से असंवैधानिक है। कोल अधिकारियों को जो थर्ड पीआरसी का लाभ दिया गया है, वह गलत है। इससे अधिकारियों को काफी आर्थिक नुकसान हो रहा है। अधिकारियों को परेशान करने पर प्रबंधन को भी खामियाजा भुगतान पड़ेगा। उन्होंने कहा कि अधिकारी डरें नहीं और अधिक से अधिक संख्या में प्रदर्शन में पहुंचे।

chat bot
आपका साथी