मुराईडीह- शताब्दी परियोजना में प्रदर्शन

संवाद सहयोगी बरोरा मुराईड़ीह शताब्दी परियोजना में रोड़ सेल चालू करने की मांग को लेक

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Jun 2021 08:33 PM (IST) Updated:Thu, 24 Jun 2021 08:33 PM (IST)
मुराईडीह- शताब्दी परियोजना में प्रदर्शन
मुराईडीह- शताब्दी परियोजना में प्रदर्शन

संवाद सहयोगी, बरोरा: मुराईड़ीह शताब्दी परियोजना में रोड़ सेल चालू करने की मांग को लेकर लोकल सेल के असंगठित मजदूरों ने गुरुवार को शताब्दी हाजरी घर के पास आंदोलन पर उतर आए। मजदूर सुबह परियोजना में पहुंचे और काम काज ठप कर दिया। बीसीसीएल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इस वजह से एक घंटे तक परियोजना में कामकाज बाधित रहा।

मजदूरों का कहना था कि बीसीसीएल प्रबंधन और प्रशासन की मिलीभगत से महीने से मुराईड़ीह परियोजना में लोकल सेल का काम बंद कर रखी गई है। लोकल सेल बंद रहने से कोल डंप मे काम करने वाले मजदूरों की मजदूरी छीन गई है। मजदूरों का परिवार भूखे प्यासे मरने की कगार पर पहुंच चुक हैं। लोकल सेल बंदी के बाद इससे जुड़े लगभग दो हजार लोगों के समक्ष रोजी-रोटी कि समस्या उत्पन्न हो गई है। आंदोलन की सूचना पाकर बरोरा पुलिस मौके पर पहुंचे। जहां आंदोलनकारी को समझने का प्रयास किया, पर वे मानने को तैयार नहीं हुए। कुछ देर बाद क्षेत्र के जीएम पीयूष किशोर से मोबाइल पर बात की गई। एक सप्ताह के अंदर लोकल सेल चालू करने का आश्वासन देने के बाद आंदोलन समाप्त हुआ और परियोजना का काम चालू हुआ।

chat bot
आपका साथी