Dhanbad Weather Update: तीसरे दिन खिली धूप, जानें अब कैसा रहेगा माैसम का मिजाज

Dhanbad Weather Update लगातार बूंदाबांदी और फुहारें गिरने से परेशान लोगों को माैसम ने राहत दी है। सोमवार दोपहर में धूप खिल गई। अब भी माैसम साफ है। हालांकि माैसम विभाग ने आने वाले दिनों में हल्की बारिश की चेतावनी दी है।

By MritunjayEdited By: Publish:Mon, 15 Nov 2021 06:59 AM (IST) Updated:Mon, 15 Nov 2021 02:23 PM (IST)
Dhanbad Weather Update: तीसरे दिन खिली धूप, जानें अब कैसा रहेगा माैसम का मिजाज
आसमान में छाए बादल के कारण धनबाद में कोहरे जैसी स्थिति ( फोटो शाहिद)।

जागरण संवाददाता,धनबाद। धनबाद में पिछले दो दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ था। धूप नहीं खिल रही थी और आसमान में बादल छाए हुए थे। बीच-बीच में बारिश भी हो रही थी। मौसम में आए इस बदलाव ने कार्तिक में सावन की याद दिला दी है। सावन में जिस तरह घनघोर घटा छा जाती है। ठीक उसी तरह आसमान में बादल छा रहे हैं। इससे दिन में ही अंधेरा छा रहा है। सोमवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे। इससे कोहरे की धुंध जैसी स्थिति थी। हालांकि दोपहर में धूप खिल गई। माैसम साफ है। पूर्वानुमान है कि 16 से 18 नवंबर तक मौसम शुष्क रहेगा। 19 और 20 को राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश का अनुमान है।

भारत-न्यूजीलैंट मैच में खलल नहीं डालेगी बारिश

हालांकि 19 नवंबर को रांची में होने वाले भारत-न्यूजीलैंड T-20 मैच पर बारिश खलल नहीं डालेगी। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद की मानें तो 19 को बादल रहेंगे पर बारिश की संभावना नहीं है। रांची में होने वाले मैच लाइव देखने जा सकते हैं। उस दिन बादल छाए रहेंगे और मौसम सुहाना रहेगा।

माैसम में बदलाव के कारण तापमान में गिरावट

मौसम में आए बदलाव की वजह से दिन के तापमान में कमी आ गई है। दिन का तापमान अगले दो-तीन दिनों में 4 से 5 डिग्री नीचे जा सकता है। रात के तापमान में फिलहाल किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। दूसरी ओर, धनबाद में 15 और 16 को बादल छाने का अनुमान है। हालांकि तेज बारिश नहीं होगी। कहीं-कहीं बूंदाबंदी और फुहारें गिर सकती हैं।

19 और 20 को बारिश की संभावना

मानसून अध्ययनकर्ता डॉ एसपी यादव का कहना है कि 19 और 20 को धनबाद में बारिश हो सकती है। इसकी वजह ओडिशा में चक्रवात है। चक्रवात से मिलने जाने वाले बादल धनबाद में भी बारिश करा सकते हैं। हालांकि इसका ज्यादा असर ओडिशा से सटे झारखंड वाले हिस्से में दिख सकता है। इन दिनों अंडमान सागर में लो प्रेशर बना हुआ है जो 15 नवंबर तक डिप्रेशन में बदलकर आंध्र प्रदेश पहुंचेगा। इससे दक्षिण भारत के साथ-साथ ओडिशा में भी काफी बारिश होगी। इसी डिप्रेशन का प्रभाव 19 और 20 नवंबर को धनबाद में दिख सकता है।

chat bot
आपका साथी