Dhanbad Weather Forecast: दुश्मन देश से आ रहे बादलों ने ठंड से दी थोड़ी राहत, बारिश के बन रहे आसार

मौसम विभाग के अनुसार पाकिस्तान के मध्य भाग में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। इससे राजस्थान में भी बादल छाए हुए हैं। बादल पश्चिमी विक्षोभ के साथ मिलकर इस ओर आ रहे हैं। इससे मौसम में परिवर्तन हो रहा है।

By MritunjayEdited By: Publish:Wed, 03 Feb 2021 07:43 AM (IST) Updated:Wed, 03 Feb 2021 10:15 PM (IST)
Dhanbad Weather Forecast: दुश्मन देश से आ रहे बादलों ने ठंड से दी थोड़ी राहत, बारिश के बन रहे आसार
माैसम ने दी थोड़ी राहत तो सुबह की सैर करने निकल पड़े लोग ( फाइल फोटो)।

धनबाद, जेएनएन। धनबाद में पड़ रही कड़ाके की सर्दी से फिलहाल थोड़ी राहत मिल गई है। सुबह धुंध छाने के बाद जहां दिनभर शीतलहरी चल रही थी, अब धूप से राहत मिल रही है। शाम की आबोहवा में भी ठंडक थोड़ी कम हुई है। मौसम में यह बदलाव पड़ोसी मुल्क के बादलों ने लाया है। सीमा पार कर पाकिस्तान से आ रहे बादलों की आवाजाही से ठंड में कमी आई है। शनिवार तक इसका प्रभाव बने रहने का अनुमान है। उसके बाद मौसम का मिजाज फिर बदल सकता है। 

एक डिग्री चढ़ा पारा

बुधवार सुबह-सुबह माैसम साफ दिखा। सूर्य देवता प्रसन्न दिखे। ठंड में भी कुछ कमी हुई। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री थो जो 8 डिग्री हो गया। मौसम विभाग के अनुसार पाकिस्तान के मध्य भाग में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। इससे राजस्थान में भी बादल छाए हुए हैं। बादल पश्चिमी विक्षोभ के साथ मिलकर इस ओर आ रहे हैं। इससे मौसम में परिवर्तन हो रहा है। पांच और छह फरवरी को बारिश की संभावना बन रही है।

पांच डिग्री तक बढ़ेगा तापमान

धनबाद में पिछले कई दिनों से न्यूनतम तापमान 7-8 डिग्री के बीच था। अब इसमें बढ़ोतरी हो रही है। शनिवार तक न्यूनतम तापमान में पांच डिग्री तक बढ़ोतरी होगी। 

शनिवार तक का संभावित तापमान बुधवार अधिकतम 25 न्यूनतम 8 गुरुवार अधिकतम 26 न्यूनतम 11 शुक्रवार अधिकतम 27 न्यूनतम 13 शनिवार अधिकतम 25 न्यूनतम 13

chat bot
आपका साथी