Jharkhand रिसोर्स शिक्षक थेरेपिस्ट संघ के सत्याग्रह आंदोलन के दूसरे दिन चलाया गया सफाई अभियान

विगत सात वर्षों से लंबित मानदेय वृद्धि और अन्य मांगों को लेकर झारखंड रिसोर्स शिक्षक थेरेपिस्ट संघ के तत्वावधान में चला रहे सत्याग्रह आंदोलन के दूसरे दिन धनबाद के कंबाइंड बिल्डिंग परिसर में श्रमदान कर सफाई अभियान चलाया गया।

By Atul SinghEdited By: Publish:Wed, 01 Dec 2021 05:40 PM (IST) Updated:Wed, 01 Dec 2021 05:40 PM (IST)
Jharkhand रिसोर्स शिक्षक थेरेपिस्ट संघ के सत्याग्रह आंदोलन के दूसरे दिन चलाया गया सफाई अभियान
धनबाद के कंबाइंड बिल्डिंग परिसर में श्रमदान कर सफाई अभियान चलाया गया। (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर)

जासं, धनबाद : विगत सात वर्षों से लंबित मानदेय वृद्धि और अन्य मांगों को लेकर झारखंड रिसोर्स शिक्षक थेरेपिस्ट संघ के तत्वावधान में चला रहे सत्याग्रह आंदोलन के दूसरे दिन धनबाद के कंबाइंड बिल्डिंग परिसर में श्रमदान कर सफाई अभियान चलाया गया। सभी रिसोर्स शिक्षक व फ़िज़ियोथेरेपिस्ट काला बिल्ला लगाकर झाडू, टोकरी, बोरिया के साथ सफाई कार्य में लगे थे। और इकट्ठा कचड़े को कूड़ा दान में डाला। श्रमदान के बाद संघ का एक प्रतिनिधि मंडल जिला शिक्षा पदाधिकारी से मिला और अपने मांग पत्र के साथ ज्ञापन सौपा गया।

रिसोर्स शिक्षक अवनीश त्रिपाठी ने कहा कि सरकार के उदासीन रवैया और सौतेला व्यवहार के कारण हमलोग को आंदोलन की राह पर आने को मजबूर होना पड़ा है। लगातार महंगाई बढ़ रही है और सात वर्षों से हमलोग का मानदेय में वृद्धि नही होना बेहद कष्ट का विषय है। संघ के धनबाद जिलाध्यक्ष रौशन कुमारी ने कहा कि जबतक मानदेय वृद्धि, पीएफ़ कटौती, यात्रा भत्ता, ग्रुप व चिकित्सा बीमा, सेवा नियमितीकरण सहित अन्य मांगे पूरी नही होती संघर्ष जारी रहेगा। मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष अखलाक अहमद, डा. मनोज सिंह, अवनीश त्रिपाठी, रौशन कुमारी, पूनम सिन्हा, रीना कुमारी, वीणा गुप्ता, ज्योति कुमारी, रांची के मनोज कुमार, गिरिधारी महतो, सतेंद्र महथा, फहीमुद्दीन अंसारी, रूपा चक्रवर्ती, किरण देवी, देवेन महतो आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी