टाटा स्टील के शिविर में 34 दिव्यांगों को दी गई सहायता सामग्री

टाटा स्टील झरिया डिवीजन की ओर से शुक्रवार को स्पर्श केंद्र जामाडोबा में दिव्यांगों के बीच सामान बांटे गए।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 07:35 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 07:35 PM (IST)
टाटा स्टील के शिविर में 34 दिव्यांगों को दी गई सहायता सामग्री
टाटा स्टील के शिविर में 34 दिव्यांगों को दी गई सहायता सामग्री

संस, जामाडोबा : टाटा स्टील झरिया डिवीजन की ओर से शुक्रवार को स्पर्श केंद्र जामाडोबा में विश्व दिव्यांग दिवस मनाया गया। जिला कुष्ठ अधिकारी डाक्टर सुधा सिंह, टाटा स्टील जामाडोबा ग्रुप के चीफ मयंक शेखर शामिल हुए। शिविर में 34 दिव्यांगों के बीच सहायता सामग्रियों का वितरण किया गया। एक बैसाखी, एक वाकर और 32 जोड़ी जूते दिए गए। शिविर में बनियाहीर कुष्ठ कालोनी, तीन नंबर डुंगरी, गांधीग्राम कुष्ठ कालोनी, करकेंद और भौंरा कुष्ठ कालोनी के दिव्यांग पहुंचे थे। कार्यक्रम का आयोजन टाटा स्टील की सीएसआर शाखा व टाटा स्टील फाउंडेशन की ओर से किया गया। मौके पर झरिया डिवीजन के यूनिट हेड राजेश कुमार, डाक्टर आलोक, कर्नल भवानी सिंह निर्वाण, डाक्टर पीएन सिंह, डाक्टर बी पात्रा, लाल बाबू सिंह, शंकर राव, मदन सिन्हा आदि थे।

chat bot
आपका साथी