कतरास -बाघमारा में एके राय को दी गई श्रद्धांजलि

संस कतरास-बाघमारा पूर्व सांसद एवं मजदूर नेता स्व. एके राय की दूसरी पुण्यतिथि बुधवार को क

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Jul 2021 07:48 PM (IST) Updated:Wed, 21 Jul 2021 07:48 PM (IST)
कतरास -बाघमारा में एके राय को दी गई श्रद्धांजलि
कतरास -बाघमारा में एके राय को दी गई श्रद्धांजलि

संस, कतरास-बाघमारा: पूर्व सांसद एवं मजदूर नेता स्व. एके राय की दूसरी पुण्यतिथि बुधवार को कतरास, बाघमारा, तेतुलमारी में मनाई गई। केसलपुर स्थित बीसीकयू कार्यालय, वेस्ट मोदीडीह कोलियरी कार्यालय तथा तेतुलमारी के पांडेयडीह में मनाई गई। यूनियन के समर्थकों एवं मजदूरों ने उसकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। दो मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। केंद्रीय सचिव हलधर महतो ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एके राय मजदूरों के मसीहा थे। झारखंड अलग राज्य के आंदोलन में उनका अहम योगदान था। कार्यक्रम में ठाकुर महतो, कार्तिक महतो, कंचन महतो, रवींद्र प्रसाद, सुनील महतो, महादेव साव, शमी शर्मा, सागर महतो, लोगन मोदक, सुरेश पासवान, सतीश महतो, चुन्नू भुइयां, रामप्रवेश भुइयां आदि शामिल थे। बीसीकेयू के ब्लाक दो शाखा द्वारा माटीगढ़ गोव‌र्द्धन पहाड़ पर पूर्व सांसद एके राय की पुण्यतिथि मनाई गई। पदाधिकारियों ने राय की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उनको श्रद्धांजलि दी तथा उनके बताए आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया।

मौके पर जेके झा, नकुल महतो, दिलीप नोनिया, प्रताप वर्णवाल, सीताराम कर्मकार, बैजनाथ बाउरी, राजेंद्र रजक, एहसान अहमद आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी