चिरकुंडा की बेटी का कुल्टी में मिला शव, पिता ने पुत्री की हत्या की जताई आशंका

चिरकुंडा नगर परिषद के पीछे अवस्थित बस्ती निवासी राजेश्वर सिंह की पुत्री निशा देवी का शव संदिग्ध अवस्था में पश्चिम बंगाल के कुल्टी स्टेशन के पास ट्रैक पर मिला। पिता राजेश्वर सिंह कने अपनी पुत्री की हत्या की आशंका जताई है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 05:55 PM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 05:55 PM (IST)
चिरकुंडा की बेटी का कुल्टी में मिला शव, पिता ने पुत्री की हत्या की जताई आशंका
चिरकुंडा की बेटी का कुल्टी में मिला शव, पिता ने पुत्री की हत्या की जताई आशंका

चिरकुंडा : चिरकुंडा नगर परिषद के पीछे अवस्थित बस्ती निवासी राजेश्वर सिंह की पुत्री निशा देवी का शव संदिग्ध अवस्था में पश्चिम बंगाल के कुल्टी स्टेशन के पास ट्रैक पर मिला। पिता राजेश्वर सिंह कने अपनी पुत्री की हत्या की आशंका जताई है। इसमें उन्होंने ससुराल वालों को दोषी ठहराया है। राजेश्वर सिंह ने बताया कि वर्ष 2015 में उनकी बेटी निशा की शादी कुल्टी लाल बाजार हाजरा पीट मुहल्ला निवासी राजेश सिंह के साथ हुई थी। दामाद व ससुराल पक्ष वालों द्वारा बराबर निशा पर मायके से पैसा लाने का दबाव बनाया जाता था। 24 नवंबर की रात को निशा घर से अपनी आठ माह की बच्ची को लेकर निकली थी। उसी रात उसका शव कुल्टी स्टेशन के समीप ट्रैक में जीआरपी को मिला। वहीं उसकी आठ माह की बच्ची घायल अवस्था में ट्रैक के बगल पाई गई। उसका इलाज आसनसोल एमएलए अस्पताल में चल रहा है। राजेश्वर सिंह ने बताया कि 24 नवंबर की रात को उसकी पुत्री के ससुराल से फोन आया कि निशा घर से निकल गई है। इसके बाद 25 नवंबर को लड़की पक्ष वालों ने कुल्टी थाना में मामला दर्ज कराया। 28 सितंबर को कुल्टी थाना से राजेश्वर सिंह को सूचना मिली कि 24 नवंबर की रात कुल्टी स्टेशन के ट्रैक में एक महिला का शव मिला था। कुल्टी जीआरएपी जाकर इन्होंने मृतक महिला की पहचान निशा के रूप में की। इसके बाद लड़की पक्ष वालों ने 28 नवंबर की रात निशा के पति राजेश सिंह, ससुर विजय सिंह, सास व ननद पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने, मारपीट करने व पैसा मांगने की लिखित शिकायत दर्ज कराई है। कुल्टी पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

chat bot
आपका साथी