मिटू कश्यप, रीता व अभिषेक की तलाश में देवघर, जामताड़ा समेत पश्चिम बंगाल में छापा

संस चिरकुंडा विनोद झा हत्याकांड के मुख्य साजिशकर्ता मिटू कश्यप रीता देवी व अभिषेक कुम

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Mar 2021 12:43 AM (IST) Updated:Fri, 05 Mar 2021 12:43 AM (IST)
मिटू कश्यप, रीता व अभिषेक की तलाश में देवघर, जामताड़ा समेत पश्चिम बंगाल में  छापा
मिटू कश्यप, रीता व अभिषेक की तलाश में देवघर, जामताड़ा समेत पश्चिम बंगाल में छापा

संस, चिरकुंडा : विनोद झा हत्याकांड के मुख्य साजिशकर्ता मिटू कश्यप, रीता देवी व अभिषेक कुमार को दबोचने के लिए चिरकुंडा पुलिस की टीम पश्चिम बंगाल व झारखंड के विभिन्न जिलों में छापेमारी कर रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार इन तीनों को दबोचने के लिए पुलिस की दो टीम झारखंड के देवघर, गिरिडीह, जामताड़ा और बंगाल के कुछ स्थानों पर दबिश बनाए हुए है। अलग-अलग टीम में थाना प्रभारी दिलीप कुमार यादव, कांड के अनुसंधानकर्ता सालो हेंब्रम, एएसआइ टुनटुन कुमार, विनोद सिंह सहित अन्य छापेमारी में लगे हुए हैं। चिरकुंडा थाना अंतर्गत तालडांगा हाउसिग कॉलोनी दुर्गा मंदिर के पास 24 फरवरी को शूटरों ने विनोद झा की गोली मार हत्या कर दी थी। अभी तक मुख्य साजिशकर्ता मिटू कश्यप के दो सहयोगी व दो शूटरों की गिरफ्तारी हो चुकी है। बिहार के मोतिहारी से दो शूटर चुन्नू तिवारी उर्फ राकेश और तबरेज आलम उर्फ सलमान को चिरकुंडा पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार किया है। दोनों शूटर को जल्द ही चिरकुंडा पुलिस रिमांड पर लेगी। हत्याकांड के तीसरे शूटर की तलाश में चिरकुंडा पुलिस की एक टीम जल्द ही उत्तर प्रदेश के मऊ जाएगी। एसडीपीओ विजय कुमार कुशवाहा ने कहा कि जल्द ही तीनों मुख्य साजिशकर्ता व तीसरे शूटर को गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जांच सही दिशा में चल रही है। तमाम अपराधियों की कुंडली खंगाली जा रही है। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस अपने स्तर से आरोपितों के ठिकाने की टोह लेने में लगी हुई है। जल्द ही पुलिस को सफलता भी मिलेगी।

chat bot
आपका साथी