Dhanbad बोकारो के सैकड़ों पुलिस के बच्चों की पढ़ाई के लिए शिक्षा कल्याण कोष से मिले लाखों रुपये

बोकारो के तकरीबन 50 पुलिसकर्मियों के बच्चों को उच्च व तकनीकी शिक्षा के के लिए शिक्षा कोष से आर्थिक मदद दी जा रही है। इसी तरह जमशेदपुर के भी 80 से अधिक पुलिसकर्मियों के बच्चों की पढ़ाई लिखाई के लिए मोटी राशि राज्य पुलिस शिक्षा कोष से मिलेगा।

By Atul SinghEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 05:51 PM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 05:54 PM (IST)
Dhanbad बोकारो के सैकड़ों पुलिस के बच्चों की पढ़ाई के लिए शिक्षा कल्याण कोष से मिले लाखों रुपये
80 से अधिक पुलिसकर्मियों के बच्चों की पढ़ाई लिखाई के लिए मोटी राशि राज्य पुलिस शिक्षा कोष से मिलेगा।

जागरण संवाददाता, धनबाद: धनबाद, बोकारो जमशेदपुर समेत राज्य भर के पुलिसकर्मियों के बच्चे की पढ़ाई लिखाई के लिए पुलिस शिक्षा कोष से करोड़ों रुपए बांटे गए हैं। जिसमें धनबाद के 80 पुलिसकर्मी तथा बोकारो के 50 पुलिसकर्मी के बच्चों की पढ़ाई के लिए लाखों रुपये स्वीकृत किए गए हैं। 2 दिन पूर्व पुलिस मुख्यालय में शिक्षा कोष को लेकर हुई बैठक में राज्य भर के पुलिसकर्मियों के उच्च स्तरीय पढ़ाई लिखाई के लिए अनुदान राशि स्वीकृत कर दी गई है। धनबाद से सुनील कुमार सिन्हा की पुत्री मंच मंजरी सिन्हा की पढ़ाई के लिए 6000 हजार, पुलिसकर्मी अनिल राज चौहान के पुत्र सौरभ सिंह को 25000 रुपये म‍िलेंगे।

वहीं स्वामी घनश्याम पासवान पुत्री श्वेता स्वाति कुमारी को 12000, हवलदार रघुनाथ मेहता के पुत्र राहुल को कुमार 12000, श्रीकांत दुबे के पुत्र राहुल वैभव दुबे को 25000 पुलिस कर्मी मनोज कुमार मिश्रा, श्रुति कुमारी को 12000, हवलदार रंजीत कुमार सिंह के पुत्र रोशन कुमार को 12000, सोनी उमेश लाल राय के पुत्र कुणाल कुमार को 12000, पुलिस रमेश साहू की पुत्री रिमी रानी को 12000, पुलिस राकेश कुमार यादव के पुत्र राजू रंजन कुमार को 25000 समेत धनबाद के 80 पुलिसकर्मियों के बच्चों की पढ़ाई के लिए लाखों रुपये दिए जा रहे हैं। जबकि बोकारो के तकरीबन 50 पुलिसकर्मियों के बच्चों को उच्च व तकनीकी शिक्षा के के लिए शिक्षा कोष से आर्थिक मदद दी जा रही है। इसी तरह जमशेदपुर के भी 80 से अधिक पुलिसकर्मियों के बच्चों की पढ़ाई लिखाई के लिए मोटी राशि राज्य पुलिस शिक्षा कोष से मिलेगा।

chat bot
आपका साथी