Omicron India: कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर घबराएं नहीं, लाकडाउन नहीं होगा झारखंड; जानें-सीएम के ट्वीट की सच्चाई

Hemant Soren Fake Tweet ओमिक्रोन को लेकर पहले से ही डर बढ़ा हुआ है। इस बीच शरारती तत्वों ने अफवाह फैला दी कि झारखंड में फिर से लाकडाउन लगने जा रहा है। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा सीएम के ट्वीट को फेक बताने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

By MritunjayEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 06:02 AM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 07:24 AM (IST)
Omicron India: कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर घबराएं नहीं, लाकडाउन नहीं होगा झारखंड; जानें-सीएम के ट्वीट की सच्चाई
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का फर्जी ट्वीट का स्क्रीन शाट।

जागरण संवाददाता, धनबाद/ रांची। शरारती तत्व अपनी करतूतों से बाज नहीं आते हैं। वे माैके की तलाश में बैठे रहते हैं। अब झारखंंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने फेक ट्वीट को ही लीजिए। कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर पहले से ही लोगों में डर था। इस बीच यह अफवाह फैल गई कि झारखंड में 6 दिसंबर से 1 जनवरी तक लाकडाउन लगने से जा रहा है। यह अफवाह फैलाई गई मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम पर जारी एक फर्जी ट्वीट के जरिए। यह ट्वीट तुंरत वायरल हो गया। लोगों में सनसनी फैल गई। लोग सच्चाई जानने में जुट गए। इसकी जानकारी मिलते ही तुरंत मुख्यमंत्री कार्यालय सामने आया। ट्वीट को फेक बताया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी ट्वीट के स्क्रीन शाट को ट्वीट कर फर्जी करार दिया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। 

This screenshot of Hon’ble CM @HemantSorenJMM’s twitter account in circulation is a fake post. It is REITERATED that no such decision on COVID-19 Lockdown has been taken by the State Government. @JharkhandPolice is instructed to file FIR, identify the miscreants & take action. pic.twitter.com/jnrcImWDIB

— Office of Chief Minister, Jharkhand (@JharkhandCMO) December 4, 2021

मुख्यमंत्री कार्यालय ने प्राथमिकी का दिया आदेश

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम पर जारी एक फर्जी ट्वीट ने सनसनी फैला दी है। मामले का खुद मुख्यमंत्री कार्यालय ने संज्ञान लिया है और अधिकारियों को इस मामले में कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने बाद में उस ट्वीट को फर्जी करार देते हुए इससे संबंधित निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। मुख्यमंत्री के नाम से जारी फर्जी ट्वीट में बताया गया है कि राज्य में ओमिक्रोन के कारण 6 दिसंबर से 1 जनवरी तक लॉकडाउन किया जा रहा है और इस दौरान लोगों को घर से पास लेकर निकलना होगा। मुख्यमंत्री के कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि ऐसा कोई आदेश जारी नहीं हुआ है।

ट्वीट फारवर्ड करने वाले भी कार्रवाई के दायरे में आएंगे

सीएमओ ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर उपद्रवियों की पहचान करने के उपरांत कार्रवाई करने का निर्देश पुलिस मुख्यालय को दिया है। इस मामले में मंत्री चंपई सोरेन ने लोगों से ट्वीट कर अपील की है कि कोई भी मुख्यमंत्री के फर्जी ट्वीट को फॉरवर्ड ना करें अन्यथा वह भी कार्यवाही के दायरे में आ जाएंगे। चंपई के अनुसार शरारती तत्वों ने इस घटना को अंजाम दिया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पूरी तरह सुरक्षित है। 

chat bot
आपका साथी