Jharkhand Job News: नवंबर-दिसंबर में बड़े पैमाने पर खुलेगा नियुक्तियों का पिटारा, मुख्यमंत्री का दावा-इस माह तैयार हो जाएगी नियमावली

Jobs in Jharkhand झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि राज्य में लगातार नियुक्तियां हो रही हैं। नवंबर-दिसंबर तक बड़े पैमाने पर नियुक्ति होगी। सभी विभागों को इस माह के अंत तक नियुक्ति नियमावली बनाकर कैबिनेट में रखने का निर्देश दिया गया है।

By MritunjayEdited By: Publish:Wed, 27 Oct 2021 07:53 AM (IST) Updated:Wed, 27 Oct 2021 11:53 AM (IST)
Jharkhand Job News: नवंबर-दिसंबर में बड़े पैमाने पर खुलेगा नियुक्तियों का पिटारा, मुख्यमंत्री का दावा-इस माह तैयार हो जाएगी नियमावली
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ( फाइल फोटो)।

जागरण संवाददाता, साहिबगंज। झारखंड के बेरोजगारों और युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जल्द ही बड़े पैमाने पर नियुक्तियां शुरू होगी। उम्मीद की जा रही है कि नवंबर और दिसंबर का महीना नियुक्तियों का होगा। इस बाबत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संकेत दिए हैं। सोरेन ने कहा है कि राज्य में नियुक्तियां हो रही हैं। अक्टूबर और नवंबर महीने में बड़े पैमाने पर नियुक्तियां होगी। इसकी तैयारी की जा रही है। मुख्यमंत्री की घोषणा से युवाओं की उम्मीद बढ़ गई है। नियुक्तियों के लिए  नियमावली भी तैयार की जा रही है। 

एक कैबिनेट में केवल नियुक्ति नियमावली को मंजूरी दी जाएगी

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को झारखंड के साहिबगंज जिले में थे। उन्होंने जैप अतिथि गृह में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि राज्य में लगातार नियुक्तियां हो रही हैं। नवंबर-दिसंबर तक बड़े पैमाने पर नियुक्ति होगी। सभी विभागों को इस माह के अंत तक नियुक्ति नियमावली बनाकर कैबिनेट में रखने का निर्देश दिया गया है। एक कैबिनेट में केवल नियुक्ति नियमावलियों को ही मंजूरी दी जाएगी।

पूर्व की सरकारों ने आदिवासी-अल्पसंख्यकों के विकास पर नहीं दिया ध्यान

सीएम ने कहा कि पूर्व की सरकारों ने आदिवासियों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों के विकास पर ध्यान नहीं दिया। 75 फीसद बाहरी लोग बहाल होते थे। अब वह स्थिति नहीं है। सरकार ने जो कानून पास किया है उसके तहत 75 प्रतिशत स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार देना है। इसे लागू कराने के लिए जिला स्तर पर भी कोशिश होनी चाहिए। उन्होंने उपायुक्त को निर्देश दिया कि सरकार की विकास योजनाओं के प्रति गंभीरता रहें सभी अधिकारियों को गंभीरता बरतने का निर्देश दें।

देवघर एयरपोर्ट संचालन के लिए राज्य सरकार पर दबाव ठीक नहीं

सीएम बोले, झारखंड गरीब बच्चों को पढऩे के लिए सरकारी खर्च पर भेजने वाला देश का इकलौता राज्य है। झारखंड आदिवासी, दलित, पिछड़ा, अल्पसंख्यक बहुल राज्य है। यह समाज जहां था आज भी वहीं है। उनके समुचित विकास के लिए निरंतर प्रयास चल रहा है। हर वह कार्य जो मानवता व कमजोर वर्ग के विकास के लिए जरूरी है किया जाएगा। साहिबगंज में एयरपोर्ट निर्माण के लिए जमीन चिह्नित करने का निर्देश दिया गया है। 2500 करोड़ की लागत से जलापूर्ति योजना शुरू की जाएगी। गंगा का पानी साहिबगंज व दुमका के कुछ प्रखंडों के साथ-साथ गोड्डा के हर घर में पाइप लाइन से पहुंचाया जाएगा। देवघर एयरपोर्ट के संचालन के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि उसका निर्माण केंद्र सरकार ने कराया है, लेकिन संचालन का खर्च राज्य सरकार पर डाला जा रहा है। राज्य की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। इससे समस्या हो रही है।

सरकार गिराने की बात मीडिया वालों की देन

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बोकारो में राज्य सरकार की स्थिरता को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि यह सिर्फ मीडिया की देन है। उन्होंने इलेक्ट्रानिक चैनलों की तरफ इशारा करते हुए कहा कि जानबूझकर मीडिया इस बात को हवा दे रही है। हमने तो सरकार के अस्थिर होने या गिरने और गिराने की बात नहीं कही। मुख्यमंत्री मंगलवार को बोकारो हवाईअड्डे पर प्रेस प्रतिनिधियों से बात कर रहे थे। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह मजबूत सरकार है और पांच वर्षों तक पूरी मजबूती के साथ चलेगी। हेमंत ने लगभग 25 मिनट तक हवाईअड्डे पर ही बात की। कहा- बोकारो शहरी क्षेत्र की सड़कों की हालत खराब है। इसे ठीक कराने के लिए बोकारो इस्पात प्रबंधन से बात करें। उपायुक्त को निर्देश दिया कि सरकार की विकास योजनाओं के प्रति गंभीर रहें। हेमंत लगभग तीन बजे साहिबगंज से बोकारो पहुंचे

chat bot
आपका साथी