Hemant Soren In Barhait: मुख्यमंत्री ने 90 करोड़ की योजनाओं की दी साैगात, बोले-आदिवासी मां-बहनें नहीं बेचें दारू, गुरुजी होते नाराज

Hemant Soren In Barhait मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार को अपने विधानसभा क्षेत्र बरहेट के दाैरे पर थे। इस दाैरान उन्होंने विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। साथ ही दावा किया कि बहुत जल्द ही राज्य की दशा और दिशा बदल जाएगी। इसके लिए उनकी सरकार काम कर रही है।

By MritunjayEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 07:07 PM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 03:12 PM (IST)
Hemant Soren In Barhait: मुख्यमंत्री ने 90 करोड़ की योजनाओं की दी साैगात, बोले-आदिवासी मां-बहनें नहीं बेचें दारू, गुरुजी होते नाराज
बरहेट विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ( फोटो जागरण)।

जागरण टीम, साहिबगंज/ गोड्डा। झारखंडं के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार को अपने विधानसभा क्षेत्र बरहेट के दाैरे पर थे। बरहेट विधानसभा क्षेत्र में झारखंड के साहिबगंज के साथ ही गोड्डा जिले के कुछ हिस्से पड़ते हैं। उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र में पड़ने वाले दोनों जिलों में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिए। इस दाैरान विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने के साथ ही कल्याणकारी योजनाओं के तहत लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण भी किया। अपनी सरकार की प्राथमिकताएं गिनाने के साथ-साथ कोरोना काल के हालात की भी चर्चा की। पटना प्रखंड के कुंवरपुट फुटबाल मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए कोरोना काल के बाद झारखंड सरकार तेजी से काम कर रही है। बहुत जल्द ही राज्य की दशा और दिशा में बदलाव आएगा। 

हेमंत सोरेन ने संथाली में लोगों को संबोधित कर भावनात्मक रूप से जोड़ा

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को साहिबगंज के बरहेट, पतना व गोड्डा के राजाभिट्ठा में करोड़ों की विकास योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि लोगों के विकास के लिए राज्य सरकार अनेक योजनाएं चला रही हैं। जिला प्रशासन उनसे आमलोगों को अवगत कराए। उन्होंने आदिवासी मां बहनों से अपील की कि हाट बाजारों में हडिय़ा-दारू ने बेचें। इससे गुरुजी शिबू सोरेन नाराज होते हैं। सरकार उनके लिए फूलो-झानो आजीविका मिशन के तहत वित्तीय सहायता देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने को प्रतिबद्ध है। सीएम ने संथाली भाषा में संबोधित कर लोगों को भावनात्मक रूप से जोड़ा।

हेसाघुट्टू में 19 करोड़ की योजनाओं का किया शिलान्यास-उद्घाटन

बरहेट के हेसाघुट्टू मैदान में हुए कार्यक्रम के दौरान करीब 19 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। परिसंपत्ति का वितरण किया। कहा कि कोरोना के कारण विकास योजनाओं में तेजी नहीं आ सकी। बावजूद सरकार ने शिद्दत से काम किया। राज्य का विकास मेरी प्राथमिकता है। लोगों की सुरक्षा दायित्व। कोरोना काल में आनन-फानन अस्पतालों में आक्सीजन प्लांट व जांच केंद्र बनाए। झारखंड से आक्सीजन की आपूर्ति पूरे देश में की गई। कोरोना कम हो रहा है तो स्कूल कॉलेजों को खोला जा रहा है। राज्य में फूलो झानो समेत कई योजनाओं से लोगों को रोजगार दे रहे हैं। पशुपालन से अच्छी आमदनी कर सकते हैं। उसको बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार कई योजना चला रही है। सरकार गरीबों को 10 रुपये में धोती, साड़ी व लुंगी दे रही है। यहां राजमहल सांसद विजय कुमार हांसदा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सह गृह सचिव राजीव अरुण एक्का, आयुक्त चंद्रमोहन कश्यप, डीआइजी सुदर्शन मंडल, उपायुक्त रामनिवास यादव, पुलिस अधीक्षक अनुरंजन केस्पोट्टा, डीएफओ मनीष तिवारी आदि थे। इधर पतना के कुंवरपुट मैदान में मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत गाय, बकरी, सुअर, मुर्गी मुफ्त उपलब्ध है। इस योजना का लाभ लें। 2012-13 में धोती साड़ी योजना का शुभारंभ किया गया था, मगर भाजपा सरकार ने इसे बंद कराया। अब पुन: हमने इसे शुरू किया।

ब्लाक हेल्प डेस्क ग्रामीणों को योजनाओं से जोड़ेगी

सीएम हेमंत सोरेन ने गोड्डा के राजाभिट्ठा में हुए कार्यक्रम में कहा कि फूलो-झानो आजीविका मिशन के तहत वित्तीय सहायता देकर सरकार लोगों को आत्मनिर्भर बनाने को प्रतिबद्ध है। प्रखंड स्तर पर सरकार हेल्प डेस्क बनाकर ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं की अद्यतन जानकारी देगी। उन्हें योजनाओं से जोड़ेगी। कहा कि आदिवासियों को अपना हक अधिकार आगे बढ़ कर लेना होगा। इस दौरान उन्होंने करीब 70 करोड़ रुपये की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास व साढ़े आठ करोड़ रुपये की परिसंपत्तियों का वितरण किया। 15 लोगों को अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति पत्र दिया। गोड्डा की नेटबाल खिलाड़ी मोनालिसा कुमारी को सीएम ने स्पोट््र्स किट दी। जेएसएलपीएस से जुड़ीं 453 सखियों को सवा दो करोड़ रुपये का ऋण बांटा। 222 किसानों को केसीसी ऋण वितरण किया। स्वास्थ्य विभाग को आठ एंबुलेंस दीं। ताकि लोगों की जरूरत पर काम आएं। यहां पावर सब स्टेशन व 11 करोड़ रुपये की ग्रामीण जलापूर्ति योजना का उद्घाटन किया। सभास्थल पर हजारों की संख्या में ग्रामीण थे।

chat bot
आपका साथी