Lugunburu Baba की हेमंत सोरेन ने किया सपरिवार पूजन, बोले-बेरोजगारों के लिए नया साल खुशियां लेकर आएगा

Hemant Soren झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि लुगू बाबा की कृपा से झारखंड पूरे देश में सबसे आगे जाएगा। कोरोना की इतनी बड़ी आफत आयी थी। लुगू बाबा की कृपा थी कि दूसरी जगहों की तरह झारखंड में लोग कम प्रभावित हुए।

By MritunjayEdited By: Publish:Fri, 19 Nov 2021 09:50 PM (IST) Updated:Sat, 20 Nov 2021 07:11 AM (IST)
Lugunburu Baba की हेमंत सोरेन ने किया सपरिवार पूजन, बोले-बेरोजगारों के लिए नया साल खुशियां लेकर आएगा
पत्नी संग लुगूबुरु बाबा की आरती करते मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ( फोटो जागरण)।

जागरण संवाददाता, बेरमो। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को ललपनिया के लुगूबूरू घंटाबाड़ी दिशोमगढ़ में लुगू बाबा की सपरिवार पूजा अर्चना की। वे संथाल आदिवासी हैं। लुगूबुरू संथाल आदिवासियों का सबसे बड़ा तीर्थ स्थल है। सो, हेमंत सोरेन पारंपरिक परिधान में पूरे विधि विधान से लुगू बाबा की आराधना की। उनके पुत्र भी भक्ति भाव में डूबे रहे। पूजा अर्चना के बाद हेमंत सोरेन ने पूजन महोत्सव में श्रद्धालुओं को संबोधित किया। सीएम बोले कि लुगू बाबा की कृपा से झारखंड पूरे देश में सबसे आगे जाएगा। कोरोना की इतनी बड़ी आफत आयी थी। लुगू बाबा की कृपा थी कि दूसरी जगहों की तरह झारखंड में लोग कम प्रभावित हुए। जो बीमार हुए, वे स्वस्थ भी हुए। उन्होंने कहा कि यह साल नियुक्ति का है। कई विभागों में नियुक्ति शुरू हो गयी है। जिन विभागों की नियुक्ति नियमावली में कुछ कमी है, उसे ठीक भी किया जा रहा है। बेरोजगारों के लिए यह साल खुशियां लेकर आएगा।

आधी आबादी को आत्मनिर्भर बनने को मिनी ट्रैक्टर दिया जाएगा

मुख्यमंत्री ने कहा कि आधी आबादी को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई योजनाएं हैं। महिला स्वयं सहायता समूह और सखी मंडल को मिनी ट्रैक्टर दिए जा रहे हैैं ताकि खेती का विकास हो। जिन महिलाओं ने हडिय़ा बेचने का काम छोड़ दिया है, उन्हें सरकार से सीधे मदद की जाएगी। महोत्सव में उन्होंने एक स्वयं सहायता समूह को मिनी ट्रैक्टर की चाभी भी दी।

तेनु और कोनार डैम में लोग ले पाएंगे नौका बिहार का आनंद

हेमंत सोरेन ने कहा कि तेनु और कोनार डैम में मोटर बोट का इंतजाम किया जा रहा है। लोग नौका विहार का आनंद ले सकेंगे। पर्यटन के नजरिए से इस इलाके को विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि खेती या कुटीर उद्योग से लाखों रुपये कमा सकते हैैं। ऐसा देख रहे हैैं कि युवा मेहनत नहीं करना चाहते। जो मेहनत करेगा वो बढ़ेगा।

वृद्ध लोगों को पेंशन के लिए लाल कार्ड की जरूरत नहीं

हेमंत सोरेन ने कहा कि जो लोग वृद्ध हो चुके हैैं, उन्हें अब पेंशन के लिए लाल कार्ड की जरूरत नहीं है। जो लोग 60 साल के हो चुके हैैं, उन्हें पेंशन मिलेगा। गरीब परिवारों को साल में दो बार सिर्फ 10 रुपये में साड़ी दी जाएगी। शारीरिक रूप से कमजोर बच्चों को सरकारी स्कूलों में सप्ताह में छह दिन अंडा दिया जाएगा।

संथाल आदिवासी अपनी जड़ को कतई नहीं भूले

हेमंत सोरेन संथाल आदिवासियों के तीर्थ स्थल पर आए तो उसकी महत्ता भी बताई। बोले कि दोरबारी चट्टïान पर लुगू बाबा की अध्यक्षता में पूर्वजों ने बैठक कर सभ्यता एवं संस्कृति की बुनियाद रखी थी। यहां संथालियों की जड़ें हैैं। लुगू बाबा हमारे आराध्य हैैं। यहां कार्तिक पूर्णिमा पर देश-विदेश से लोग आते हैैं। यहां अपने पूर्वजों की निशानी के दर्शन करते हैैं।

chat bot
आपका साथी