बीसीसीएल कर्मी की कार्य के दौरान तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में मौत

संस लोदना लोदना कोलियरी में कार्यरत बीसीसीएल कर्मी 66 वर्षीय मदन बाउरी की केंद्रीय अस्पताल मे

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 11:30 PM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 11:30 PM (IST)
बीसीसीएल कर्मी की कार्य के दौरान तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में मौत
बीसीसीएल कर्मी की कार्य के दौरान तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में मौत

संस, लोदना : लोदना कोलियरी में कार्यरत बीसीसीएल कर्मी 66 वर्षीय मदन बाउरी की केंद्रीय अस्पताल में इलाज के दौरान गुरुवार को मौत हो गई। मदन ने प्रथम पाली में कार्य पर आकर हाजिरी बनाई। कुछ देर बाद उसके सीने में दर्द होने लगा। साथियों ने इसकी जानकारी प्रबंधन व मदन के परिवार को दी। उसे इलाज के लिए जियलगोरा अस्पताल ले गए तो वहां से सेंट्रल अस्पताल रेफर कर दिया गया। सेंट्रल अस्पताल के चिकित्सक दुर्गापुर रेफर कर ही रहे थे कि मदन की मौत हो गई। शाम को मदन का शव लोदना पहुंचा। जानकारी पाकर संयुक्त मोर्चा के लोग कोलियरी कार्यालय पहुंचे। मृतक के आश्रित को प्रोविजनल नौकरी देने की मांग कर शव के साथ प्रदर्शन किया। मृतक के बड़ा पुत्र संजय बाउरी ने कहा कि पिताजी को पूर्व में ही हार्ट में पेश मेकर लगाया गया था। पत्नी कल्पना देवी, चार पुत्र व दो पुत्री रो रोकर बेहाल है। समाचार लिखे जाने तक प्रबंधन की और से मामले को सुलझाने का कोई प्रयास नहीं किया गया। मोर्चा के लोग व मृतक के स्वजन शव के साथ कार्यालय के पास जमे हैं।

मौके पर बिनोद पासवान, सुरेश पासवान, भोला यादव, रविद्र प्रसाद, सुभाष उपाध्याय, रामाश्रय पाल, बालकरण रविदास, मुनिलाल राम, प्रजा पासवान, रूपेश पासवान, नौशाद अंसारी, गीता देवी, बुधनी देवी, ज्योति देवी, गेंदवा देवी, शांति देवी आदि थे।

chat bot
आपका साथी