Cherry: धनबाद के बाजारों में म‍िलना शुरू हो गया चेरी; झर‍िया में ब‍िक रहा 450 रुपये प्रत‍िक‍िलो

अगर आप जम्मू कश्मीर की मशहूर रसीली चेरी खाना चाहते हैं तो इंतजार खत्म हो गया है। क्योंकि धनबाद के विभिन्न बाजारों में कश्मीर की चेरी आना शुरू हो गया। जून केेे दूसरे सप्ताह से ही झरिया बाजार में आना शुरू हो गया है।

By Atul SinghEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 11:36 AM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 12:23 PM (IST)
Cherry:  धनबाद के बाजारों में म‍िलना शुरू हो गया चेरी; झर‍िया में ब‍िक रहा 450 रुपये प्रत‍िक‍िलो
म‍िलने लगा धनबाद के बाजार में चेरी, थोड़े समय के ल‍िए ही रहता उपलब्‍ध। (जागरण)

झरिया, जेएनएन: Cherry, Cherry Benifits, अगर आप जम्मू कश्मीर की मशहूर रसीली चेरी खाना चाहते हैं तो इंतजार खत्म हो गया है। क्योंकि धनबाद के विभिन्न बाजारों में कश्मीर की चेरी आना शुरू हो गया। जून केेे दूसरे सप्ताह से ही झरिया बाजार में आना शुरू हो गया है। फिलहाल इनकी कीमतों में कुछ तेजी है उसके बावजूद लोगों की पसंद बनी हुई है। चेरी की शुरुआत प्रतिवर्ष मई माह से शुरू हो जाती है लेकिन इस बार बारिशों की वजह से जून माह से बाजारों में आना शुरू हुआ है। व्यापारियों ने बताया कि इस वर्ष चेरी की कीमत वगत वर्ष की तुलना में लगभग प्रति कार्टून में 30 से 40 रुपए की तेजी आई है।

450 रुपये प्रत‍िक‍िलो ब‍िक रहा चेरी

विगत वर्ष चेरी की कीमत लगभग 270 रुपए प्रत‍ि 600 ग्राम थावहीं इस वर्ष इसकी कीमत लगभग तीन सौ रुपए है। आने वाले समय में इसकी कीमतों में कुछ नमी आएगी। व्यापारियों ने बताया कि वर्ष में 15 सेे 20 दिनों के लिए ही चेरी बाजारों में आती है। जिस वजह से यह लोगों की पसंद बनी हुई है। प्रत‍ि क‍िलो चेरी कीमत की बात करें तो धनबाद के बाजार में 400 से 450 रुपये तक ब‍िक रहा है।

आम भी देखा रहा अपना तेवर

आम का नाम सुनते ही लोगों के मुंह से पानी गिरना शुरू हो जाती है। आम का पैदावार ज्यादा होने की वजह से इनके भाव काफी नरम हो चुका था। लेकिन धीरे-धीरे इनके भाव भी गरम होते जा रहे है। 25 से 30 रुपए बिकने वाला लंगड़ा आम मंगलवार को थोक मंडियों में 32 से 38 रुपए प्रति किलो की दर से बिक रहा है।व्यापारियों ने बताया कि आंधी तूफान की वजह से किसानों ने भगाना से आम तोड़ लिया था। जिस वजह से थोक मंडियों में इनके भाव नरम हो गए थे। लेकिन अब आम की आवक कम होने की वजह से इनके भाव गरम हो गए है। आने वाले समय में हो सकता है इनके भाव और गरम हो जाएंगे।

chat bot
आपका साथी