एमएक्स प्लेयर पर रिलीज हुई वेब सीरीज Naqab, धनबाद के चंद्रशेखर बालीवुड अभिनेत्री ईशा के पति की भूमिका में

यह एक पूर्ण मनोरंजन से भरी सीरीज है। यह सीरिज एक क्राइम थ्रिलर है। जिसमें मल्लिका ने ग्लैमरस रोल निभाया है। ईशा गुप्ता पुलिस अधिकारी की भूमिका में हैं। धनबाद के चंद्रशेखर दत्ता ईशा गुप्ता के पति का रोल निभा रहे हैं।

By MritunjayEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 11:42 AM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 12:14 PM (IST)
एमएक्स प्लेयर पर रिलीज हुई वेब सीरीज Naqab, धनबाद के चंद्रशेखर बालीवुड अभिनेत्री ईशा के पति की भूमिका में
वेब सीरीज नकाब का एक दृश्य ( फोटो साैजन्य)।

जागरण संवाददाता, धनबाद।  बालीवुड की दो चर्चित अभिनेत्रियों के साथ धनबाद के भूली से सटे रेंगुनी बस्ती के चंद्रशेखर दत्ता अपने अभिनय का जलवा बिखेर रहे हैं। एमएक्स प्लेयर पर पिछले सप्ताह रिलीज हुर्द वेब सीरीज नकाब में दो अभिनेत्रियों के साथ चंद्रशेखर दत्ता अहम रोल निभा रहे हैं। वेब सीरीज 'नकाब' इन दिनों युवाओं के बीच काफी चर्चित हो रहा है। इससे पहले लांच किए गए ट्रेलर को धनबाद के युवाओं ने काफी पसंद किया था। नकाब वेब सीरीज सौमिक सेन द्वारा निर्देशित खोजी थ्रिलर है। इसमें मल्लिका शेरावत, ईशा गुप्ता, चंद्रशेखर दत्ता और गौतम रोडे मुख्य भूमिका में हैं। चंद्रशेखर दत्ता इसमें ईशा गुप्ता के पति के रोल में हैं।

यह एक क्राइम थ्रिलर

यह सीरीज एक ग्लैमरस उद्योग की छिपी बारीकियों की जांच करती है। मल्लिक शेरावत जोहरा की भूमिका निभा रही हैं। मल्लिका मीडिया उद्योग के शीर्ष पर एक प्रेरक महिला हैं, लेकिन चरित्र काफी रहस्यमय है। 'नकाब' में अपराध, नाटक, रहस्य और घोटाले हैं। चंद्रशेखर बताते हैं कि यह एक पूर्ण मनोरंजन से भरी सीरीज है। यह सीरिज एक क्राइम थ्रिलर है। जिसमें मल्लिका ने ग्लैमरस रोल निभाया है। ईशा गुप्ता पुलिस अधिकारी की भूमिका में हैं। धनबाद के चंद्रशेखर दत्ता ईशा गुप्ता के पति का रोल निभा रहे हैं। चंद्रशेखर ने बताया कि उनका रोल काफी दमदार है। दर्शकों को यह काफी पसंद आ रहा है।

दस एपिसोड की है वेब सीरीज

वेब सीरीज में अभिनेत्री विभा दत्ता की मौत हो जाती है। यह हाई-प्रोफाइल केस है। अदिति आमरे का रोल निभा रही ईशा गुप्ता केस की तहकीकात करती हैं। इस दौरान ईशा को कई भयानक रहस्य पता चलते हैं। विभा की कुछ ऐसी बातों से वह रूबरू होती हैं जो विभा अपने सार्वजनिक व्यक्तित्व के नीचे छिपा रही थी। सवाल खड़ा होता है कि यह मर्डर है सुसाइड, यह सीरीज देखने के बाद पता चलेगा।

chat bot
आपका साथी