Dhanbad Weather Forecast: सुबह-सुबह आसमान में बादलों ने डाला देरा, दोपहर तक झमाझम के आसार; महीने के अंत तक ऐसा रहेगा माैसम का मिजाज

Dhanbad Weather Forecast धनबाद के आसमान में सुबह से बादल छाए हुए हैं। बादलों के कारण रोशनी कम है। माैसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है। दोपहर बाद बारिश होने के आसार हैं। पड़ोसी जिले बोकारो गिरिडीह और जामताड़ा में भी बारिश की संभावना है।

By MritunjayEdited By: Publish:Wed, 25 Aug 2021 06:58 AM (IST) Updated:Wed, 25 Aug 2021 07:03 AM (IST)
Dhanbad Weather Forecast: सुबह-सुबह आसमान में बादलों ने डाला देरा, दोपहर तक झमाझम के आसार; महीने के अंत तक ऐसा रहेगा माैसम का मिजाज
धनबाद के आसमान में छाए बादल ( फोटो जागरण)।

जागरण संवाददाता, धनबाद। बारिश के लिए माैसम का मिजाज बना हुआ है। बुधवार को सुबह-सुबह ही आसमान में बादलों ने डेरा डाल रखा है। इससे रोशनी कम है। ये बादल दोपहर बाद अपना असर दिखाएंगे। धनबाद के साथ ही पड़ोसी जिले बोकारो, गिरिडीह, जामताड़ा में भी बारिश होगी। सुबह से धूप छांव के बाद दोपहर होते ही धनबाद का मौसम बदल रहा है। एकाएक आसमान में काले बादल छाने के साथ जोरदार बारिश हो रही है। सोमवार और मंगलवार दोनों ही दिन दोपहर में जिले के ज्यादातर हिस्से में जोरदार बारिश हुई। बारिश ने उमस भरी गर्मी से राहत दे दी। बुधवार को भी बारिश के संकेत मौसम विभाग ने दिए हैं। मौसम विभाग की मानें तो पूरे महीने थम थम कर बारिश होने की संभावना है। हालांकि लगातार बारिश नहीं होगी। धूप छांव के बीच रुक रुक बारिश की संभावना है।

तापमान में बदलाव की संभावना नहीं

तापमान में भी अगले कई दिनों तक किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 38 डिग्री पर रहने की संभावना जताई गई है। इसके बाद गुरुवार से अगले कई दिनों तक शहर का तापमान 36 डिग्री पर रहने की संभावना है। तापमान चढ़ने के कारण उमस भरी गर्मी का भी सामना करना होगा। पर बारिश से थोड़ी राहत मिल जाएगी।

पिछले 24 घंटे में बोकारो में सर्वाधिक बारिश 

धनबाद के साथ-साथ आसपास के जिलों में भी बारिश हो रही है। पिछले 24 घंटे में बोकारो में सर्वाधिक बारिश का रिकॉर्ड दर्ज किया गया। मौसम विभाग से जारी आंकड़े के मुताबिक एक जून से अब तक धनबाद में 22 फीसद ज्यादा बारिश हो चुकी है। सामान्य बारिश 773.7 एमएम होना चाहिए जबकि इस अवधि में 941.8 एमएम बारिश हो चुकी है। जामताड़ा में जून से अब तक 44 फीसद ज्यादा बारिश का आंकड़ा दर्ज हुआ है। सामान्य बारिश 696.3 एमएम की तुलना में 1149.6 एमएम बारिश हुई है। कुछ जगह पर बारिश के आंकड़ों में गिरावट भी आई है बोकारो की बात करें 2 जून से अब तक सामान्य से पांच फीसद कम बारिश हुई है। सामान्य बारिश 727.2 एमएम होनी चाहिए जो अब तक 688.6 एमएम ही है। इसी तरह बाबा नगरी देवघर में 7 फीसद ज्यादा बारिश हुई है तो दुमका में 10 फीसद ज्यादा बारिश का आंकड़ा दर्ज हुआ है। गोड्डा में 13 फीसद , पाकुड़ में 18 फीसद कम और साहिबगंज में 4 फीसद ज्यादा बारिश का आंकड़ा दर्ज किया गया है।

chat bot
आपका साथी