Dhanbad Weather Alert: बंगाल की खाड़ी में फिर बना लो प्रेशर, कई दिनों तक बिगड़ा रहेगा माैसम का मिजाज

Dhanbad Weather Alert बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर बन गए हैं। इसका असर झारखंड के धनबाद और इसके पड़ोसी जिले बोकारो गिरिडीह और जामताड़ा में भी देखने को मिलेगा। कई दिनों तक बारिश हो सकती है। माैसम विभाग ने इसकी संभावना जताई है।

By MritunjayEdited By: Publish:Mon, 06 Sep 2021 06:57 AM (IST) Updated:Mon, 06 Sep 2021 07:07 AM (IST)
Dhanbad Weather Alert: बंगाल की खाड़ी में फिर बना लो प्रेशर, कई दिनों तक बिगड़ा रहेगा माैसम का मिजाज
बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर ( फाइल फोटो)।

जागरण संवाददाता, धनबाद। रविवार को दिन भर धूप छांव के बीच शाम में हल्की बारिश हुई। हालांकि बारिश के बाद भी तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ और उमस बरकरार रही। देर रात से बादलों की आवाजाही शुरू हो गई। आसमान को बादलों ने घेर लिया। मौसम विभाग की मानें तो अगले 24 घंटे में बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर सक्रिय होने की संभावना बन रही है। लो प्रेशर की सक्रियता बढ़ने से अगले कई दिनों तक बारिश होने की संभावना है। सोमवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं। रोशनी भी कम है। माैसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक धनबाद के साथ ही झारखंड के ज्यादातर हिस्सों में बारिश हो सकती है। 

लो प्रेशर के  सक्रिय रहने से होगी बारिश 

बंगाल की खाड़ी में साइक्लोनिक सरकुलेशन बना हुआ है। इसके अगले 24 घंटे में लो प्रेशर में तब्दील होने का अनुमान है। लो प्रेशर के सक्रिय रहने तक बारिश जारी रहेगी। 6 और 7 सितंबर को राज्य के ज्यादातर हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना जताई गई है। इसके बाद 8 और 9 को भी राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बारिश होगी। पूरे हफ्ते थम थम कर बारिश होने के आसार हैं। झारखंड के उत्तरी छोटानागपुर और संताल परगना प्रमंडल के जिलों में बारिश होगी। कई दिनों तक माैसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। इस दाैरान वज्रपात भी हो सकती है। 

अभी उमस, बारिश के बाद होगी तापमान में गिरावट

बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट आने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग से जारी आंकड़े के मुताबिक वर्तमान में जहां धनबाद का अधिकतम तापमान 35-36 डिग्री के आसपास है, वहीं छह सितंबर से इसमें 4 से 5 डिग्री तक कमी आ सकती है अधिकतम तापमान 31 डिग्री पर रहने का अनुमान है। इसके बाद अगले कई दिनों तक अधिकतम तापमान 31 से 32 डिग्री के बीच ही रह सकता है।

chat bot
आपका साथी