Dhanbad Weather Update: ठंड में बारिश का कहर झेलने के लिए हो जाइए तैयार, माैसम विभाग ने बताई वजह

Dhanbad Weather Update दक्षिण भारत में लो प्रेशर बना हुआ है। इससे दिसंबर के पहले सप्ताह में तेज बारिश हो सकती है। लो प्रेशर से मिलने जाने वाले बादल धनबाद और आसपास बारिश करा सकते हैं। दो से चार दिसंबर के दौरान बारिश के संकेत मिल रहे हैं।

By MritunjayEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 07:47 AM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 08:05 AM (IST)
Dhanbad Weather Update: ठंड में बारिश का कहर झेलने के लिए हो जाइए तैयार, माैसम विभाग ने बताई वजह
ठंड के माैसम में बारिश ( प्रतीकात्मक फोटो)।

जागरण संवाददाता,धनबाद। नवंबर खत्म होने को है। पर अब तक कड़ाके की ठंड शुरू नहीं हुई है। और ना ही अगले कुछ दिनों तक होगी। धनबाद, बोकारो, गिरिडीह, जामताड़ा, देवघर, गोड्डा, दुमका, पाकुड़ और साहिबगंज जिलों में अगले दो दिनों तक मौजूदा ठंड ही अपना असर दिखाती रहेगी। इसके बाद रात का तापमान का धीरे-धीरे गिरेगा। रात का तापमान दो से तीन डिग्री तक गिर सकता है। और फिर बिन रजाई-कंबल नींद नहीं आएगी। दिसंबर के पहले सप्ताह में बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग ने इसके संकेत दे दिए हैं। बारिश झारखंड के प्रायः सभी जिलों में हो सकती है।

दक्षिण भारत में लो प्रेशर से बारिश की संभावना

मौसम विभाग की मानें तो दक्षिण भारत में लो प्रेशर बना हुआ है। इससे दिसंबर के पहले सप्ताह में तेज बारिश हो सकती है। लो प्रेशर से मिलने जाने वाले बादल धनबाद और आसपास बारिश करा सकते हैं। दो से चार दिसंबर के दौरान बारिश के संकेत मिल रहे हैं। बारिश का ज्यादा असर दक्षिणी हिस्से में पड़ सकता है। लो प्रेशर की ओर जाने वाले बादलों का ट्रैक धनबाद होकर ही होगा। समुद्री बादलों के इस ओर आने की वजह से तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी होगी। दिसंबर के पहले सप्ताह तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रह सकता है। इसके बाद बादल हटते ही ठंड अपना तेवर दिखा सकती है।

10 दिसंबर के बाद कड़ाके की पड़ेगी ठंड

10 दिसंबर के बाद से कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि दक्षिण भारत में दिसंबर के पहले हफ्ते के बाद भी अगर बादलों की आवाजाही जारी रही तो एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल सकता है। इस साल मानसून लंबे समय तक अपना असर दिखा दिखा चुका है। अब अगर दक्षिण में भी लंबे समय तक इसका प्रभाव बना रहा तो इसका असर धनबाद और आसपास भी दिख सकता है। हालांकि दिसंबर के पहले हफ्ते के बाद बादल आने या बारिश होने संबंधी पूर्व आकलन फिलहाल नहीं किया गया है

chat bot
आपका साथी