Dhanbad Weather Alert: दुर्गा पूजा में नवमी तक घूम लीजिए, दशमी को झमाझम के आसार; माैसम विभाग का पूर्वानुमान

Dhanbad Weather Alert मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद के अनुसार बंगाल की खाड़ी बना साइक्लोनिक सर्कुलेशन 13 अक्टूबर तक लो प्रेशर में बदल जाएगा। लो प्रेशर के 15 अक्टूबर तक ओडिशा और आंध्र प्रदेश पहुंचने का अनुमान है। इससे धनबाद समेत पूरे राज्य में अच्छी बारिश हो सकती है। 1

By MritunjayEdited By: Publish:Tue, 12 Oct 2021 06:48 AM (IST) Updated:Tue, 12 Oct 2021 06:31 PM (IST)
Dhanbad Weather Alert: दुर्गा पूजा में नवमी तक घूम लीजिए, दशमी को झमाझम के आसार; माैसम विभाग का पूर्वानुमान
माैसम विभाग ने विजयादशमी के दिन बारिश की चेतावनी दी ( सांकेतिक फोटो)।

जागरण संवाददाता, धनबाद। दुर्गा पूजा पंडालों में जाकर मातारानी का दर्शन और चाट-गोलगप्पे का स्वाद लेना हो तो नवमी तक ही ले लीजिए। दशमी से झमाझम बारिश आपकी तैयारियों पर पानी फेर सकता है। मौसम विभाग ने इसके संकेत दे दिए हैं। 15 अक्टूबर को विजयदशमी है और उस दिन से मौसम के करवट लेने के साथ झमाझम बारिश की संभावना है। धनबाद, इसके पड़ोसी जिले बोकारो, गिरिडीह और जामताड़ा के साथ ही पूरे जिले में बारिश की चेतावनी दी गई है।

बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर के कारण होगी बारिश

मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है जो 13 अक्टूबर तक लो प्रेशर में बदल जाएगा। लो प्रेशर के 15 अक्टूबर तक ओडिशा और आंध्र प्रदेश पहुंचने का अनुमान है। इससे धनबाद समेत पूरे राज्य में अच्छी बारिश हो सकती है। 15 अक्टूबर से अगले दो-तीन दिनों तक बारिश के आसार हैं।

मानसून ने कहा अलविदा, अब लो प्रेशर से ही बारिश

चार महीने तक झमाझम बारिश कराने के बाद सोमवार को मानसून ने विदा ले लिया। मौसम विभाग के अनुसार, पूरे राज्य से मानसून की विदाई हो गई। इस बार 12 जून को मानसून पहुंचा था और 11 अक्टूबर को विदा हुआ। मानसून की विदाई हो जाने से अब होनेवाली बारिश लो प्रेशर से होगी।

15 तक चढ़ा रहेगा पारा, सताएगी उमस भरी गर्मी

बारिश थमने के साथ ही पारा चढऩे लगा है। अधिकतम तापमान 36 पर पहुंच गया है। अगले कई दिनों तक तापमान में बदलाव की संभावना नहीं है। तापमान चढऩे के कारण उमस भरी गर्मी झेलनी होगी। 15 से शुरू होनेवाली बारिश गर्मी से राहत दिलाएगी।

chat bot
आपका साथी