पीजी एडमिशन को खुला चांसलर पोर्टल, आज से आवेदन

बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय ने पीजी में दाखिले का एलान कर दिया है। शुक्रवार से आनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। विवि के पीजी विभाग और धनबाद व बोकारो के कालेजों को मिलाकर पीजी की 3312 सीटों के लिए चांसलर पोर्टल के माध्यम से आनलाइन आवेदन भरे जा सकेंगे।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 04:35 AM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 04:35 AM (IST)
पीजी एडमिशन को खुला चांसलर पोर्टल, आज से आवेदन
पीजी एडमिशन को खुला चांसलर पोर्टल, आज से आवेदन

धनबाद : बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय ने पीजी में दाखिले का एलान कर दिया है। शुक्रवार से आनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। विवि के पीजी विभाग और धनबाद व बोकारो के कालेजों को मिलाकर पीजी की 3312 सीटों के लिए चांसलर पोर्टल के माध्यम से आनलाइन आवेदन भरे जा सकेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि छह नवंबर तय की गई है। आनलाइन आवेदन को प्रत्येक विषय के लिए छात्रों को 100 रुपये चुकाना होगा। महत्वपूर्ण तिथियां

- आनलाइन आवेदन 22 अक्टूबर से छह नवंबर तक किए जाएंगे

- विवि और कालेज वेबसाइट पर पहली मेरिट लिस्ट 11 नवंबर को जारी होगी

- शैक्षणिक प्रमाणपत्रों का सत्यापन व क्लास रोल नंबर अलाटमेंट 12 से 20 नवंबर तक

- पीजी की कक्षाएं 22 नवंबर से शुरू होंगी

- पहली मेरिट लिस्ट में शामिल छात्रों को आनलाइन शुल्क जमा करने अंतिम तिथि 22 नवंबर

- पहली मेरिट के बाद खाली सीटों का विवरण 23 से 24 नवंबर तक देना होगा

- सेकेंड मेरिट लिस्ट 28 नवंबर को जारी होगी

- शैक्षणिक प्रमाणपत्रों का सत्यापन व क्लास रोल नंबर अलाटमेंट 29 नवंबर से चार दिसंबर

- सेकेंड लिस्ट वालों के लिए शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि छह दिसंबर

- माइग्रेशन सर्टिफिकेट जमा करने का मौका आठ से 10 दिसंबर तक

- रजिस्ट्रेशन और आइ कार्ड जारी करने की तिथि 13 से 20 दिसंबर सिर्फ झारखंड का जाति प्रमाणपत्र मान्य

पीजी एडमिशन में आरक्षण का लाभ लेने के लिए एससी, एसटी, बीसी-वन और बीसी-2 छात्र छात्राओं के लिए झारखंड का जाति प्रमाणपत्र देना होगा। बिहार, पश्चिम बंगाल या दूसरे राज्य के प्रमाणपत्र मान्य नहीं होंगे।

ईडब्ल्यूएस के लिए एक साल तक का प्रमाणपत्र ही वैध :

ईडब्ल्यूएस यानी आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए एक साल तक का प्रमाणपत्र ही वैध माना जाएगा। प्रमाणपत्र सिर्फ झारखंड का ही मान्य होगा। यह सुविधा सिर्फ अनारक्षित वर्ग के लिए होगी। अन्य जरूरी बातें :

- एनसीसी, एनएसएस और ईसीए के लिए आवेदन के साथ सर्टिफकेट अटैच करना होगा।

- पीडब्ल्यूडी कोटा यानी दिव्यांग कोटा न्यूनतम 40 फीसद दिव्यांगता पर ही मिलेगा। इसके लिए सिविल सर्जन का सर्टिफिकेट अनिवार्य होगा।

- शिक्षक या शिक्षकेतर कर्मचारियों के बच्चों के लिए भी जरूरी दस्तावेज जरूरी होंगे। बीबीएमकेयू पीजी विभाग :

विषय सीटें

बांगला - 32

अर्थशास्त्र - 168

अंग्रेजी - 128

हिदी - 240

इतिहास - 280

राजनीतिशास्त्र - 144

मनोविज्ञान - 64

उर्दू - 48

भूगोल - 64

संस्कृत - 32

समाजशास्त्र - 64

दर्शनशास्त्र - 48

फारेन लैंग्वेज - 32

मैनेजमेंट स्टडीज - 48

मास कम्युनिकेशन - 32

पीजी कामर्स - 240

पीजी विज्ञान :

विषय सीटें

बाटनी - 56

जूलाजी - 112

रसायन - 96

भौतिकी - 112

कंप्यूटर साइंस - 32

इनवायरमेंटल साइंस - 32

भूगर्भशास्त्र - 32

लाइफ साइंस - 32 एसएसएलएनटी महिला कालेज :

विषय सीटें

इतिहास - 112

राजनीतिशास्त्र - 96

कामर्स - 200 आरएसपी कालेज :

कामर्स - 320 सीटें बीएस सिटी कालेज :

इतिहास - 64 सीटें

गणित - 96 सीटें

chat bot
आपका साथी