Dhanbad Weather Forecast: माैसम में मिल रहे बड़े उथल-पुथल के संकेत, आज अरब सागर के बदरा कराएंगे बारिश

Dhanbad Weather Forecast धनबाद के साथ-साथ बोकारो रामगढ़ हजारीबाग कोडरमा गिरिडीह दुमका देवघर जामताड़ा में भी बारिश हो सकती है। संताल के दुमका और आसपास के क्षेत्रों में भी बुधवार को बारिश की संभावना बन रही है। बुधवार के बाद भी मौसम में उतार चढ़ाव जारी रहने का अनुमान है।

By MritunjayEdited By: Publish:Wed, 12 May 2021 07:46 AM (IST) Updated:Wed, 12 May 2021 07:46 AM (IST)
Dhanbad Weather Forecast: माैसम में मिल रहे बड़े उथल-पुथल के संकेत, आज अरब सागर के बदरा कराएंगे बारिश
आमसान में उमड़ रहे बादल ( फाइल फोटो)।

धनबाद, जेएनएन। माैसम में बड़े उथल-पुथल के संकेत मिल रहे हैं। इस महीने चक्रवात आने वाला है। माैसम अभी से अपना रंग-रूप बदलने लगा है। मंगलवार को दिन में धूप छांव के बाद शाम के बादल जोरदार गरजे। आंधी बारिश जैसी परिस्थिति बनी। पर बारिश नहीं हुई। देर रात तक आसमान में बादल मंडराते रहे। प्री मानसून के बादलों ने अब तक जहां देश के बड़े हिस्से को घेरे रखा था। अब सरहद पार पाकिस्तान तक बादलों ने अपना दायरा बढ़ा लिया है। पाकिस्तान से असम तक बादलों की आवाजाही हो रही है। हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के हिमालय वाले क्षेत्र में भी बादलों की सक्रियता बढ़ चुकी है। अरब सागर से असम की ओर जा रहे बादल बुधवार को धनबाद और आसपास बारिश करा सकते हैं। मौसम विभाग में इसके संकेत दे दिए हैं। 

धनबाद के साथ-साथ बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, दुमका, देवघर, जामताड़ा में भी बारिश हो सकती है। संताल के दुमका और आसपास के क्षेत्रों में भी बुधवार को बारिश की संभावना बन रही है। बुधवार के बाद भी मौसम में उतार चढ़ाव जारी रहने का अनुमान है। पूरे हफ्ते आसमान में बादल छाए रहने और धूप छांव के बीच बारिश होने की संभावना है। तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। कई दिनों तक अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री के बीच ही बना रहेगा। न्यूनतम तापमान भी 20-21 डिग्री के बीच बने रहने की संभावना जताई जा रही है। 15 मई तक का संभावित तापमान बुधवार अधिकतम 33 न्यूनतम 21  गुरुवार अधिकतम 32 न्यूनतम 21 शुक्रवार अधिकतम 34  न्यूनतम 22 शनिवार अधिकतम 36 न्यूनतम 23

chat bot
आपका साथी