दिनदहाड़े डकैती पर चैंबर नाराज, एसएसपी से जताया विरोध

धनबाद जिला चैंबर ऑफ कॉमर्स का प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष चेतन प्रकाश गोयनका के नेतृत्व में रविवार

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 02:22 AM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 05:16 AM (IST)
दिनदहाड़े डकैती पर चैंबर नाराज, एसएसपी से जताया विरोध
दिनदहाड़े डकैती पर चैंबर नाराज, एसएसपी से जताया विरोध

धनबाद : जिला चैंबर ऑफ कॉमर्स का प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष चेतन प्रकाश गोयनका के नेतृत्व में रविवार शाम एसएसपी असीम विक्रांत मिज से मिला और बैंकमोड़ में जेवर दुकान में डकैती की घटना को लेकर विरोध पत्र सौंपा। चैंबर ने राजकमल मेंशन में ज्वेलरी दुकान में घटी डकैती की घटना को लेकर नाराजगी जताई गई और बताया कि इस घटना से सोना-चांदी के दुकानदारों में भय का माहौल बन गया है। इससे पुलिस के खिलाफ व्यापारियों में आक्रोश है। •िाला चैंबर ने मांग किया कि घटना का जल्द से जल्द उदभेदन किया जाए एवं ऐसे अपराधियों को शीघ्र सलाखों के पीछे भेजा जाए। प्रतिनिधिमंडल में महासचिव अजय नारायण लाल, पूर्व अध्यक्ष राजेश गुप्ता, बैंक मोड़ चेम्बर के अध्यक्ष प्रभात सुरोलिया, सचिव प्रमोद गोयल एवं पीड़ित त्रिपुरारी वर्णवाल मुख्य रूप से शामिल थे।

विधायक राज बोल, राज्य में अपराधी बेलगाम : विधायक राज सिन्हा रविवार को डकैती के पीड़ित परिवार से मिले। डकैतों के हमले में घायल जेवर हाउस के मालिक त्रिपुरारी वर्णवाल से घटना की जानकारी ली व उनके स्वास्थ्य का हाल जाना। विधायक ने शहर में बढ़ रहे अपराध पर चिंता जताई व कहा कि अपराधी बेलगाम हो गए हैं। यह सीधी तौर पर राज्य की सरकार व विधि-व्यवस्था को चुनौती है। बावजूद इसके पुलिस-प्रशासन अपराधियों को पकड़ पाने में विफल है। मटकुरिया विकास नगर में सतीश सिंह की हत्या, दो दिन पहले सरायढेला में चोरी व शनिवार को बैंकमोड़ में डकैती की सभी घटनाएं दिनदहाड़े अंजाम दी गई लेकिन अपराधी पकड़ा नहीं जा सका। यह पुलिस-प्रशासन को चुनौती है। उन्होंने पुलिस से अपराधियों को जल्द पकड़ कर जनता को अपराध से मुक्ति दिलाने की मांग की। बता दें कि शनिवार की सुबह राजकमल मेंशन के जेवर हाउस में डकैती हुए थे। इसमें दुकान मालिक त्रिपुरारी वर्णवाल पर डकैतों ने हमला कर उन्हें जख्मी कर दिया था।

आंदोलन करेगी पार्टी :

इधर पार्टी के महानगर अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने कहा है कि दिनदहाड़े हो रही हत्या, चोरी व डकैती जैसे अपराध से लोग सहमे हुए हैं। पुलिस-प्रशासन जल्द अपराध पर लगाम लगाएं, अपराधियों की गिरफ्तारी कर जनता को भय के वातावरण से मुक्ति दिलाएं। ऐसा न हुआ तो भारतीय जनता पार्टी सड़क पर उतर कर आंदोलन करेगी।

chat bot
आपका साथी