कलश स्थापना के साथ चैत्र नवरात्र प्रारंभ, शक्ति मंदिर में उमड़ी भीड़

जिले में मंगलवार को कलश स्थापना के साथ चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो गई। नवरात्र के पहले दिन श्रद्धालुओं ने शैलपुत्री की पूजा की। पूरा माहौल मां दुर्गा के मंत्रोच्चारण से गूंजायमान रहा। शहर के अलग-अलग मंदिरों के अलावा श्रद्धालुओं ने घरों में विधिवत कलश स्थापित कर दुर्गा पाठ शुरू किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 13 Apr 2021 09:00 PM (IST) Updated:Tue, 13 Apr 2021 09:00 PM (IST)
कलश स्थापना के साथ चैत्र नवरात्र प्रारंभ, शक्ति मंदिर में उमड़ी भीड़
कलश स्थापना के साथ चैत्र नवरात्र प्रारंभ, शक्ति मंदिर में उमड़ी भीड़

जासं, धनबाद : जिले में मंगलवार को कलश स्थापना के साथ चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो गई। नवरात्र के पहले दिन श्रद्धालुओं ने शैलपुत्री की पूजा की। पूरा माहौल मां दुर्गा के मंत्रोच्चारण से गूंजायमान रहा। शहर के अलग-अलग मंदिरों के अलावा श्रद्धालुओं ने घरों में विधिवत कलश स्थापित कर दुर्गा पाठ शुरू किया। शहर के जोड़फाटक स्थित शक्ति मंदिर, भूईफोड़ मंदिर, खडेश्वरी मंदिर, जेसी मल्लिक रोड पंचमूर्ति मंदिर सहित कई मंदिरों में माता के दर्शन व पूजन करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। लेकिन कोरोना को लेकर सभी जगह शारीरिक दूरी का पालन व मास्क अनिवार्य किया गया। बुधवार को मां दूर्गा के दूसरे स्वरूप ब्रह्मचारिणी माता की पूजा की जाएगी। शक्ति मंदिर में 101 दीपक की दीपमाला

जोड़ाफाटक स्थित शक्ति मंदिर में शारदीय नवरात्र के पहले दिन माता का दरबार लाल फूलों से सजाया गया था। सुबह पांच बजे माता का पट खुलते ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह मंगल आरती के बाद मंदिर में कलश स्थापन की गई। इस दौरान कमेटी के सदस्य एवं सेवादार उपस्थित थे। शाम 6.30 बजे मंदिर प्रांगण में 101 दीपक की दीपमाला की गई। इस दौरान सीमित संख्या में श्रद्धालुओं को माता के दर्शन कराए गए। तेलीपाड़ा काली मंदिर में कलश स्थापन :

हीरापुर के तेलीपाड़ा काली मंदिर में चैत्र नवरात्र पर मंगलवार को पूरे विधि-विधान से कलश स्थापना कर नवरात्रि की पूजा शुरू की गई। मंदिर के पुजारी ने विधिवत मंत्रोच्चार के साथ मां दुर्गा के प्रथम रूप का आह्वान किया। पूरा तेलीपाड़ा का इलाका मां दुर्गा के जयकारों से गूंज उठा। आज मां के स्वरूप ब्रह्मचारिणी माता की पूजा की जाएगी। इसके लिए विशेष तैयारी की गई है।

chat bot
आपका साथी