केंद्रीय अस्पताल को मिलेगा 500 रेमडेसीविर इंजेक्शन, 10 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भी Dhanbad News

कोविड संक्रमित लोगों के लिए राहत की खबर। केंद्रीय अस्पताल को 500 रेमडेसिविर इंजेक्शन मिलेगा। 10 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भी उपलब्ध कराया जाएगा। हालांकि अभी यह प्रक्रिया के अधीन ही है। दरअसल कोल इंडिया ने अपनी विभिन्न अनुषंगी कंपनियों को रेमडेसिविर की आपूर्ति करने का फैसला लिया है।

By Atul SinghEdited By: Publish:Sun, 09 May 2021 03:09 PM (IST) Updated:Sun, 09 May 2021 03:09 PM (IST)
केंद्रीय अस्पताल को मिलेगा 500 रेमडेसीविर इंजेक्शन, 10 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भी Dhanbad News
कोविड संक्रमित लोगों के लिए राहत की खबर। (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर)

धनबाद, जेएनएन: कोविड संक्रमित लोगों के लिए राहत की खबर। केंद्रीय अस्पताल को 500 रेमडेसिविर इंजेक्शन मिलेगा।  10 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भी उपलब्ध कराया जाएगा। हालांकि अभी यह प्रक्रिया के अधीन ही है। दरअसल  कोल इंडिया ने अपनी विभिन्न अनुषंगी कंपनियों को रेमडेसिविर की आपूर्ति करने का फैसला लिया है।

इसके लिए हैदराबाद स्थित डॉ रेड्डीज लैब को 3000 रेमडेसिविर आपूर्ति करने का निर्देश दिया है। इसमें से 500 रेमदेसीविर BCCL को दिया जाएगा। 500 रेमडेसिविर  सीसीएल को, 1000 एसईसीएल और 1000 एनसीएल को दिया जाएगा। इस मद में कोल इंडिया 52 लाख ₹20000 खर्च करने जा रही है।

 कोल इंडिया ने 25 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भी मंगवाया है। इसमें से 10 BCCL को व शेष अन्य कंपनियों को दिया जाएगा। BCCL की सीएमएस डॉक्टर मुक्ता साहा ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि रेमडेसिविर को केंद्रीय अस्पताल के हवाले कर दिया जाएगा और जिसे जरूरी हुआ उसे यह इंजेक्शन दिया जाएगा। उन्होंने इस बात से इनकार किया कि यह सिर्फ BCCL कर्मियों के काम आएगा। डॉक्टर साहा ने कहा कि कोविड-19 केयर सेंटर के बतौर केंद्रीय चिकित्सालय के चिकित्सक जरूरत के अनुसार हर तरह के संक्रमितो के बीच इस इंजेक्शन व ऑक्सीजन कंसंट्रेटर का उपयोग कर सकेंगे। इसमें किसी खास वर्ग के लिए आरक्षण जैसी कोई बात नहीं होगी।

chat bot
आपका साथी